*SSP नैनीताल द्वारा अपराधों पर नियंत्रण हेतु जनपद में चलाया गया बृहद ई-रिक्शा एवं टैम्पो चैकिंग अभियान* *ताबड़तोड़ कार्यवाही, 108 ई रिक्शा/टैम्पो चालकों पर कार्यवाही, 12 हुए सीज, जुर्माना जमा*

ख़बर शेयर करें -

*SSP नैनीताल द्वारा अपराधों पर नियंत्रण हेतु जनपद में चलाया गया बृहद ई-रिक्शा एवं टैम्पो चैकिंग अभियान* *ताबड़तोड़ कार्यवाही, 108 ई रिक्शा/टैम्पो चालकों पर कार्यवाही, 12 हुए सीज, जुर्माना जमा*

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

आज दिनाक- 06/09/2024 को प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा* जनपद में अपराधों पर नियंत्रण एवम शहर में यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सभी थाना/चौकी/यातायात/सीपीयू को जनपद में *वृहद ई-रिक्शा और टैपो चैकिंग अभियान* चला कर *नियमों का उल्लंघन करने वाले के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही किए जाने के निर्देश* दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  *बकरीद और पर्यटन सीजन पर SSP मंजुनाथ TC का अलर्ट:* *देवभूमि में अराजकता बर्दाश्त नहीं: बकरीद, चारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन को सकुशल संपन्न करना हमारी प्राथमिकता* *किसी भी अच्छा या व्यक्ति द्वारा कानून से खिलवाड़ किया तो होगी कड़ी कार्यवाही, चप्पे-चप्पे पर पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बल तैनात* *सांप्रदायिक सौहार्द बनाये रखने की अपील, सार्वजनिक स्थानों, सड़कों, गली, लिंक रोड, मैदान में नमाज़ और सार्वजनिक कुर्बानी पर रोक, सोशल मीडिया पर पैनी नजर*

 

 

 

उक्त अभियान हरबंस सिंह एसपी क्राइम/यातायात नैनीताल एवम प्रकाश चंद्र एसपी सिटी के पर्यवेक्षण* में नैनीताल पुलिस टीम द्वारा चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान पुलिस द्वारा लगातार *विभिन्न स्थानों पर ई-रिक्शा और टेंपो चालकों के दस्तावेजों की जांच* की जा रही है।

 

 

 

*चैकिंग के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही* की जा रही है। दस्तावेजों में *अनियमितता पाए जाने पर 108 ई रिक्शा व टैम्पो चालकों के खिलाफ चालान* काटे गए और कुछ मामलों में *12 ई रिक्शा/ टेंपो भी सीज* कर 57,500 रुपये जुर्माना जमा किया गया। वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस व अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच की जा रही है। जिन वाहनों में कोई भी कमी पाई गई, उन पर तत्काल प्रभाव से कार्यवाही की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  PM मोदी के ‘ईंधन बचाओ’ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने निकले अजय भट्ट

 

 

 

*एसएसपी नैनीताल बताया* कि यह अभियान शहर में सुरक्षा और यातायात को सुचारु रूप से बनाए रखने के लिए आवश्यक है। इस अभियान का उद्देश्य न केवल नियमों का पालन सुनिश्चित करना है, बल्कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों को नियंत्रित करना भी है।

यह भी पढ़ें 👉  जनता से सीधे रूबरू हुए मुख्यमंत्री धामी, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

 

 

*नैनीताल पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें। उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।*

*मीडिया सेल*
*पुलिस कार्यालय हल्द्वानी*