
दुष्कर्म के आरोप से मचा हड़कंप, मुखानी पुलिस ने चंद घंटों में आरोपी को पकड़ा।
उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक
हल्द्वानी। नाबालिग बच्चों के विरुद्ध अपराधों पर नैनीताल पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत मुखानी पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म और मारपीट के आरोपी को घटना की शिकायत मिलने के कुछ ही समय बाद गिरफ्तार कर लिया।
13 अगस्त 2026 को वादिनी ने कोतवाली मुखानी में तहरीर देकर आरोप लगाया कि मोहम्मद आजम ने अब्दुल्ला पेट्रोल पंप के पास ईंटों के चट्टे के पीछे उसके नाबालिग पुत्र के साथ दुष्कर्म किया और उसके साथ मारपीट भी की। तहरीर के आधार पर कोतवाली मुखानी में FIR संख्या 126/2026 दर्ज की गई। मामले में धारा 115(2), 137(2) BNS तथा धारा 3/4 पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना उप निरीक्षक दीपा जोशी को सौंपी गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तत्काल अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी मनोज कत्याल के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक मुखानी सुशील जोशी के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी मोहम्मद आजम उर्फ अफजल पुत्र असलम बाग, उम्र 40 वर्ष, को 13 अगस्त को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार आरोपी मूल रूप से ग्राम कायमगंज, तहसील बिलासपुर, उत्तर प्रदेश का निवासी है और वर्तमान में भूरा मुल्ला, अब्दुल्ला पेट्रोल पंप के पास, थाना मुखानी क्षेत्र में रह रहा था।
एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने स्पष्ट किया कि बच्चों के विरुद्ध अपराधों में नैनीताल पुलिस की जीरो टॉलरेंस की नीति है। ऐसे मामलों में आरोपियों के खिलाफ त्वरित और कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
मीडिया सेल, जनपद नैनीताल




