नशे के विरुद्ध पुलिस का कड़ा प्रहार, लालपुर क्षेत्र में 05 अवैध शराब भट्ठियों व 80,000 लीटर लहन किया नष्ट।

शादाब हुसैन –  संवादाता

आज दिनांक 04.03. 2023 को नशे के विरुद्ध प्रचलित अभियान के तहत चौकी प्रभारी लालपुर मय पुलिस टीम द्वारा चौकी लालपुर क्षेत्र अंतर्गत महाराजपुर के पास बढौर नदी के किनारे कच्ची शराब कशीदगी के संबंध में सघन तलाशी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बढौर नदी के किनारे शराब की 05 भट्टी लगी हुई पायी गई। जो शराब निकालने की तैयारी की स्थिति में थी।

यह भी पढ़ें 👉  बेरीपड़ाव में महालक्ष्मी मंदिर पहुंचे सीएम धामी, विधि-विधान से की पूजा-अर्चना

 

 

मौके पर कच्ची शराब बनाने के उपकरण ड्रम, कनस्तर एवं मौके पर भट्टी में खौल रहे लहन को भट्टी की आग बुझाकर मय उपकरणों के नष्ट कर लगभग 80,000 लीटर लहन नष्ट किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  12 सूत्रीय मांगों को लेकर एआरटीओ कर्मचारियों का प्रदर्शन, चरणबद्ध आंदोलन जारी।

 

 

 

*मीडिया सेल*
*जनपद उधम सिंह नगर*