सूचना का अधिकार आमजन तक पहुंचे—सूचना आयुक्त का जोर

ख़बर शेयर करें -

 

सूचना का अधिकार आमजन तक पहुंचे—सूचना आयुक्त का जोर

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

उत्तराखंड राज्य सूचना आयोग के सूचना आयुक्त दलीप सिंह कुंवर की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार, भीमताल में जनपद स्तरीय लोक सूचना अधिकारियों  के  साथ बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में सूचना आयुक्त ने कहा कि आयोग का मूल उद्देश्य सूचना का अधिकार आमजन तक पहुंचाना है,

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में बाघ का हमला, पानी भरने गई महिला पर झपटा टाइगर, गांव में दहशत का माहौल।

 

 

 

 

 

 

विशेषकर उन लोगों तक जो जनपद के दूरस्थ क्षेत्रों में निवास करते हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सूचना के प्रभावी प्रसार के लिए जागरूकता कार्यक्रमों को और अधिक सशक्त बनाया जाए। उन्होंने यह भी जोर दिया कि पारदर्शिता और जवाबदेही को मजबूत करने के लिए सूचना का समयबद्ध और सरल उपलब्ध होना आवश्यक है। इस दौरान विभिन्न विभागों के द्वारा सूचना का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत की जा रही कार्यवाही आदि के बारे में जानकारी लेते हुए कहा कि निर्धारित समय पर प्राप्त आवेदनों पर आवेदनकर्ता को सूचना अवश्य ही उपलब्ध कराई जाए।

यह भी पढ़ें 👉  दाबका में समय से पहले पूरा हुआ लक्ष्य, पिछले वर्ष की तुलना में 19 करोड़ रुपये अधिक राजस्व प्राप्त। कोसी और दाबका नदियों में खनन सत्र 2025-26 सफलतापूर्वक सम्पन्न, 34.52 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित।

 

 

 

 

 

 

बैठक में जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी गोस्वामी , जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी डॉ मुकेश नेगी सहित विभिन्न विभागों के लोक सूचना अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम मेला 2026: बारिश भी नहीं रोक पाई आस्था का सैलाब, 96 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए बाबा के दर्शन।

ख़बर शेयर करें -