शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बगल की बुटीक की छत गिरी—दो दुकानों को भारी क्षति।

शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बगल की बुटीक की छत गिरी—दो दुकानों को भारी क्षति।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर में जेल रोड स्थित आई.एस. कलेक्शन नामक रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान में देर रात अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी, जिसने देखते ही देखते पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया।

यह भी पढ़ें 👉  बाघ, हाथी और तेंदुए के दीदार के लिए तैयार नंधौर अभयारण्य, नए पर्यटन सत्र का सांसद अजय भट्ट ने किया आगाज।

दुकान के स्वामी शेखर दुआ ने बताया कि रात करीब 9:15 बजे दुकान बंद कर घर जाने के कुछ समय बाद ही पड़ोसी दुकानदारों ने फोन कर आग लगने की सूचना दी। मौके पर पहुंचे शेखर ने देखा कि दुकान में रखा लगभग 15 से 16 लाख रुपए का रेडीमेड कपड़ों का सामान जलकर खाक हो चुका था।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा की बुनियाद को मिला सम्मान! रामनगर में बूथ अध्यक्षों और शक्ति केंद्र संयोजकों के लिए संजय डॉल्बी ने आयोजित किया विशेष समारोह।

आग लगने से बगल में स्थित विनायक बुटीक की छत (फॉल सीलिंग) गिर गई, जिससे बुटीक संचालिका गरिमा शर्मा को भी लगभग दो से तीन लाख रुपए का नुकसान हुआ। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

यह भी पढ़ें 👉  🚨 एक तरफ पौधारोपण अभियान, दूसरी तरफ आम के बगीचे पर संकट! होटल निर्माण की तैयारी ने खड़े किए गंभीर सवाल।

दमकल अधिकारी चंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि टीम के पहुंचने से पहले ही आग भड़क चुकी थी, जिससे दुकान का अधिकांश सामान जल गया। आग लगने के पीछे बिजली के मीटर में शॉर्ट सर्किट को संभावित कारण बताया जा रहा है। सौभाग्य से इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।