ग्राफिक एरा द्वारा ‘विश्व स्वास्थ्य संगठन दिवस’ के उपलक्ष्य में किया गया स्वास्थ्य जागरूकता अभियान।

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पादक

दिनांक 07 अप्रैल 2022 को ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल परिसर में कॉलेज ऑफ नर्सिंग विभाग, स्कूल ऑफ कम्प्यूटिंग, स्कूल ऑफ मैनेजमैन्ट, स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर विभाग व इको क्लब के संयुक्त सौजन्य से परिसर के निदेशक प्रो० डॉ० एम०सी० लोहानी के नेतृत्व में विश्व स्वास्थ्य संगठन दिवस पर राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मेहरागाँव एवं प्राथमिक विद्यालय तिरछाखेत तल्ला, नगारीगाँव में स्कूल हैल्थ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण एवं कृषि जागरूकता पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये जिनमें विद्यार्थियों द्वारा पोस्टर क्विज कम्प्टीशन एवं टेलेन्ट शो में प्रतिभाग किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  राज्य स्थापना दिवस की तैयारियों में जुटा नैनीताल प्रशासन, शहीदों को श्रद्धांजलि के साथ शुरू होंगे भव्य कार्यक्रम।

 

ग्राफिक एरा द्वारा ‘विश्व स्वास्थ्य संगठन दिवस’ के उपलक्ष्य में किया गया स्वास्थ्य जागरूकता अभियान।

विजेताओं को मैडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के परिसर में नर्सिंग विभाग की प्रधानाचार्या प्रो० हन्सी नेगी, स्कूल ऑफ कम्प्यूटिंग के विभागाध्यक्ष डॉ० सन्दीप कुमार बुधानी स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर के विभागाध्यक्ष डॉ० समर्थ तिवारी, इको क्लब कोआडिनेटर फरहा खान एवं विद्यालय के प्रधानाचार्या श्रीमती मीरा सिंह, पूर्व प्रधानाचार्या डॉ० मंजूषा के अलावा स्थानीय क्षेत्र पंचायत सदस्य  त्रिलोकनाथ गोश्वामी के अलावा परिसर के

यह भी पढ़ें 👉  भगत सिंह कोश्यारी का पर्यटन कारोबारियों को संदेश, पर्यटकों को ऐसा अनुभव दें कि बार-बार रामनगर लौटने का बने मन।

 

प्राध्यापक अभिषेक कीर्ति, नेहा भट्ट, नेहा जोशी, चाँदनी मनराल सोनू खनका, शिखा आर्या डॉ० शुभग दुरगुडे, डॉ० सविता एवं समस्त विभाग के छात्र-छात्राओं द्वारा वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण एवं स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश दिया गया। नर्सिंग विभाग के छात्रों द्वारा हल्द्वानी के चिकित्सालयों में भी विश्व स्वास्थ्य संगठन दिवस मनाया गया इस उपलक्ष्य में छात्रों द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चलाया गया एवं चिकित्सालयों में मरीजों को फल वितरित किये गये।

यह भी पढ़ें 👉  बाघ, हाथी और तेंदुए के दीदार के लिए तैयार नंधौर अभयारण्य, नए पर्यटन सत्र का सांसद अजय भट्ट ने किया आगाज।

 

ग्राफिक एरा द्वारा ‘विश्व स्वास्थ्य संगठन दिवस’ के उपलक्ष्य में किया गया स्वास्थ्य जागरूकता अभियान।