लूट की घटना का अनावरण करने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस टीम को किया सम्मानित।

शादाब हुसैन – सवाददाता

आज दिनांक 04-04-2023 को पुलिस कार्यालय रुद्रपुर में पंजाब नेशनल बैक के अधिकारियों द्वारा विगत जून 2022 में पंजाब नेशनल बैंक काशीपुर में हुई लूट की घटना का तत्काल अनावरण करने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर का धन्यवाद करते हुए घटना का अनावरण करने वाली पुलिस टीम को सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में सड़कों पर मौत का सामान! तड़के 4 बजे एआरटीओ का छापा, अवैध जुगाड़ और ओवरलोडिंग पर कार्रवाई।

 

 

पंजाब नेशनल बैंक के नोडल अधिकारी सर्किल हेड श्री प्रताप रावत, मुख्य शाखा प्रबंधक रुद्रपुर व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिस टीम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें 👉  पहाड़ की महिलाओं के हुनर को बाजार से जोड़ने की अनूठी पहल, भीमताल में खुला पांडेय ऑर्गेनिक स्टोर, स्थानीय उत्पादों को मिलेगी नई पहचान।

 

 

पंजाब नेशनल बैंक लूट की घटना का अनावरण करने वाली टीम में कोतवाली काशीपुर पुलिस, थाना कुंडा पुलिस व एसओजी उधम सिंह नगर की टीम द्वारा उक्त घटना में काफी लगन मेहनत से कार्य किया गयाl जिसके लिए आज पंजाब नेशनल बैंक के अधिकारियों द्वारा SSI प्रदीप मिश्रा, SI कमलेश भट्ट, SI रविंद्र बिष्ट, SI धीरेंद्र परिहार, SI नवीन बुधानी, आरक्षी कुलदीप आदि को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।