एक स्कूल को अज्ञात मेल से स्कूल को बम से उड़ाने की मिली धमकी, एसओजी और साइबर सेल की टीम और पुलिस प्रशासन जांच में जुटी।

एक स्कूल को अज्ञात मेल से स्कूल को बम से उड़ाने की मिली धमकी, एसओजी, साइबर सेल की टीम और पुलिस प्रशासन जांच में जुटा।

 

अमित नौटियाल  – संवादाता

 

डोईवाला के भानियावाला में एक स्कूल को अज्ञात मेल से स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। वहीं स्कूल में घटना से हड़कंप मच गया है। स्कूल के प्रबंधक ने मामले की सुचना डोईवाला कोतवाली पुलिस को दे दी है। वहीं एसपी ग्रामीण कमलेश उपाध्याय ने बताया कि डोईवाला में स्कूल को ईमेल से सूचना आई थी।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत विधिक जागरूकता शिविर, विद्यार्थियों को दी गई POCSO एक्ट की जानकारी।

 

 

 

जिसमें स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस संबंध में जैसे ही पुलिस को जानकारी मिली तो पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की सियासत में हलचल! खानपुर विधायक उमेश कुमार ने किया इस्तीफे का ऐलान

 

 

 

इसके साथ उन्होंने बताया कि ई-मेल कहां से आई इसको लेकर एसओजी और साइबर सेल की टीम जुट गई है। एसएसपी के निर्देशानुसार पूरी स्कूल में। बम स्क्वायड से वीडियो से चेक कराया है। पुलिस स्कूल के आस पास लगातार नजर रख रही है। और पूरी मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था को नई रफ्तार देने की तैयारी, CM धामी ने बताया अनुपूरक बजट का रोडमैप।

 

बाइट- कमलेश उपाध्याय, एसपी ग्रामीण, देहरादून