शराब बिक्री में मनमानी पर कार्रवाई, आबकारी विभाग ने किया चालान।

शराब बिक्री में मनमानी पर कार्रवाई, आबकारी विभाग ने किया चालान।

 

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशों के क्रम में विभिन्न शिकायतों के आधार पर देसी मदिरा दुकान कालाढूंगी रोड पर ओवररेटिंग की शिकायत के संबंध में शुक्रवार को आबकारी विभाग द्वारा आकस्मिक निरीक्षण एवं जांच कार्यवाही की गई।

यह भी पढ़ें 👉  दोगांव-डोलमार के बीच मलबा आने से हल्द्वानी-नैनीताल मार्ग बाधित, SSP ने मौके पर पहुंचकर संभाली व्यवस्था।

 

 

 

जांच के दौरान दुकान पर उपलब्ध स्टॉक, विक्रय रजिस्टर एवं निर्धारित मूल्य सूची का निरीक्षण किया गया और ओवर रेट पर चालानी कार्यवाही की गयी।
इसके साथ ही उपस्थित कर्मचारियों को शासन द्वारा निर्धारित मूल्य पर ही मदिरा विक्रय किए जाने हेतु कड़े निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  आदर्श रामलीला समिति के संचालन और चुनाव पर उठे सवाल, प्रशासन ने कसा शिकंजा, शिकायत के बाद पांच सदस्यीय जांच कमेटी गठित, पंजीकरण से लेकर सदस्यता और वित्तीय लेनदेन तक की होगी पड़ताल।

 

 

 

साथ ही उपभोक्ताओं से निर्धारित मूल्य से अधिक धनराशि न लिए जाने के संबंध में चेतावनी दी गई। आबकारी विभाग द्वारा जनहित में इस प्रकार की कार्यवाहियां निरंतर जारी रहेंगी।।निरीक्षण टीम में आबकारी निरीक्षक डीएस बिष्ट आदि उपस्थित रहे।