कोसी नदी में अज्ञात युवक का शव मिलने से हड़कंप, पुलिस कर रही शिनाख्त के प्रयास।

कोसी नदी में अज्ञात युवक का शव मिलने से हड़कंप, पुलिस कर रही शिनाख्त के प्रयास।

 

 उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रामनगर: बुधवार की दोपहर रामनगर से कुछ दूरी पर स्थित गर्जिया देवी मंदिर मार्ग ढिकुली के पास कोसी नदी में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने नदी में शव को तैरते हुए देखा और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें 👉  खाद्य सुरक्षा विभाग पर सवाल! रामनगर में सैंपल तो लिए जाते हैं, लेकिन जांच रिपोर्ट और मिलावटखोरों पर कार्रवाई का खुलासा आखिर क्यों नहीं होता?

 

 

 

शव की शिनाख्त अब तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को रामनगर संयुक्त चिकित्सालय की मोर्चरी में 72 घंटे के लिए सुरक्षित रखवा दिया है, ताकि पहचान के लिए समय मिल सके। पुलिस द्वारा अज्ञात युवक की पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं और आसपास के क्षेत्रों में जानकारी इकट्ठा की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  लेखिका श्रेया सिंह की कलम से निकली इंसानियत की पुकार, ‘Whispers of My Soul’ में जिंदगी के अनछुए पहलू।

 

 

 

इस घटना से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है, और पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। शव कैसे और किन परिस्थितियों में नदी में आया, इस बारे में अब तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है।