शिक्षक पर नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ और अश्लील तस्वीरें भेजने का आरोप।

ख़बर शेयर करें -

शिक्षक पर नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ और अश्लील तस्वीरें भेजने का आरोप।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

उत्तराखंड में युवतियों से छेड़छाड़ के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। वहीं हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र में एक स्कूली ​शिक्षक पर नाबालिग छात्रा ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। साथ ही छात्रा के इंस्टाग्राम समेत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में अश्लील फोटो भेजने का भी आरोप लगाया है। पीड़ित छात्रा ने तंग आकर रोड हंटर ग्रुप से ​शिकायत की, इसके बाद ग्रुप के सदस्य छात्रा को लेकर कोतवाली पहुंचे, वहीं परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी ​शिक्षक के ​खिलाफ पॉक्सो में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा को सुगम बनाने की तैयारी तेज, मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने दिए सख्त निर्देश

 

 

 

रोड हंटर ग्रुप (निजी संस्था) ने सोशल मीडिया में महिलाओं, छात्राओं के लिए एक हेल्पलाइन नंबर बनाया है, इसमें वह महिलाओं की ओर से आई ​शिकायत पर पीड़िता की मदद करते हैं। बीते दिन रोड हंटर ग्रुप के सदस्य 10वीं की छात्रा के पास पहुंचे। उधर छात्रा के परिजनों ने कोतवाली पुलिस को ​​शिकायत सौंपी।शिकायत में कहा गया कि नैनीताल रोड के एक स्कूल टीचर ने बीते दिनों से छात्रा से अश्लील हरकत करना शुरू किया।

यह भी पढ़ें 👉  🔥*नैनीताल में लव जिहाद/धर्मांतरण पर पुलिस का सख्त एक्शन, SSP मंजुनाथ टीसी का साफ संदेश—अब नहीं बख्शेंगे* 🔥*संयुक्त टीम की बड़ी कार्यवाही, मोहम्मद यूनुस उर्फ AMDY गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज जेल*

 

 

 

 

जिससे तंग आकर पीड़ित ने हंटर ग्रुप से मदद मांगी। वहीं शिकायत में टीचर पर अश्लील बात करने का भी आरोप लगाया है। वहीं टीचर छात्रा के सोशल मीडिया अकाउंट में जुड़ गया और अश्लील फोटो भेजने लगा।जिसके बाद वह लगातार छात्रा से अश्लील हरकत करने लगा। छात्रा ने तंग आकर रोड हंटर ग्रुप से मदद मांगी।कोतवाल उमेश मलिक ने बताया कि छात्रा के परिजनों की तहरीर पर नीरज रुबाली के ​खिलाफ पॉक्सो में मामला दर्ज कर लिया है। नाबालिग कक्षा 10 की छात्रा है।वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें 👉  मेहनत को मिला सम्मान: ‘प्रखर छात्रवृत्ति योजना 2025’ में मेधावी छात्रों को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित।