छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना, गांववालों में भयानक आक्रोश।

ख़बर शेयर करें -

छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना, गांववालों में भयानक आक्रोश।

 

 

उधम सिंह राठौर  – प्रधान संपादक

गोरखपुर के बांसगांव इलाके में एक गांव में हुई छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने गांववालों में भयानक आक्रोश उत्पन्न किया है। लोग इस घटना के लिए कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं और आरोपियों को जल्दी से पकड़ा जाए।

यह भी पढ़ें 👉  तराई पश्चिमी वन प्रभाग की संयुक्त टीम ने अवैध खनन पर की कार्रवाई, दो ट्रैक्टर जब्त।

 

 

गांव में लोगों के गुस्से को देखते हुए पुलिस ने गश्त बढ़ाई है और आरोपियों की तलाश में है। आरोपियों के घर में सन्नाटा है और लोग चाहते हैं कि उन्हें जल्दी से गिरफ्तार किया जाए और उन्हें कड़ी सजा मिले।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर पुलिस ने 113 पाउच कच्ची शराब के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार।

 

 

घटना से किशोरी और उसके परिजन इतने सदमे में आ गए हैं कि वह पहले घर गए। लोकलज्जा के डर से कोई पुलिस में शिकायत भी नहीं करना चाह रहा था। गांव के कुछ लोग मामले को दबाने में लग गए थे। लेकिन, किशोरी रात में 11 बजे के करीब अचानक बेहोश हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  रेलवे स्टेशन पार्किंग से चोर गिरफ्तार, चोरी के Realme और Redmi मोबाइल बरामद।

 

 

 

उसे अस्पताल ले जाने की नौबत आई तो चाची आगे बढ़कर आईं और इसकी शिकायत पुलिस में करने की बात कही। उन्होंने ही पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद किशोरी को स्वास्थ्य केंद्र और फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।