सलड़ी पुलिस ने लौटाया खोया पर्स और वाहन की चाबी, पर्यटक ने जताया आभार।

ख़बर शेयर करें -

सलड़ी पुलिस ने लौटाया खोया पर्स और वाहन की चाबी, पर्यटक ने जताया आभार।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

भीमताल। नैनीताल पुलिस की तत्परता और जनसेवा की भावना एक बार फिर देखने को मिली है। चौकी सलड़ी पुलिस ने लावारिस हालत में मिले पर्स और वाहन की चाबी को उसके वास्तविक स्वामी तक पहुंचाकर ईमानदारी और जिम्मेदारी का परिचय दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में आपदा मित्रों और महिला दल को मिला अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण, आपात स्थिति से निपटने के दिए गुर।

जानकारी के अनुसार, 9 जून 2026 को चौकी सलड़ी क्षेत्र में पुलिस को एक पर्स और वाहन की चाबी लावारिस अवस्था में मिली। पर्स में मौजूद दस्तावेजों की जांच के बाद पुलिस ने उसके स्वामी की पहचान राजस्थान के जोधपुर निवासी संजीव मेहता के रूप में की।

इसके बाद पुलिस टीम ने उपलब्ध मोबाइल नंबरों के माध्यम से संजीव मेहता से संपर्क कर उन्हें सूचना दी। सूचना मिलने पर वह चौकी सलड़ी पहुंचे, जहां आवश्यक सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद उनका पर्स और वाहन की चाबी उन्हें सुरक्षित सौंप दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  युवाओं का भविष्य बचाने को मैदान में SSP NAINITAL मंजूनाथ टीसी, देवभूमि को नशा मुक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम, अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी* *CM धामी के सपनों की देवभूमि में नहीं चलेगा नशे का कारोबार- SSP NAINITAL* *2 करोड लगभग कीमत की स्मैक के साथ दो नशे के सौदागरों को किया गिरफ्तार*

अपना खोया हुआ सामान वापस पाकर संजीव मेहता ने सलड़ी पुलिस का धन्यवाद करते हुए उनकी त्वरित कार्रवाई और जनहित में किए गए कार्य की सराहना की।

यह भी पढ़ें 👉  चोरी की बाइक पर फर्राटा, कमर में तमंचा... पुलिस ने एक झटके में किया खेल खत्म।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में नैनीताल पुलिस लगातार जनसेवा और आमजन की सहायता के लिए कार्य कर रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की लावारिस वस्तु मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि उसे उसके वास्तविक मालिक तक सुरक्षित पहुंचाया जा सके।