वीकेंड और NEET परीक्षा को लेकर नैनीताल पुलिस का ट्रैफिक प्लान जारी, 20-21 जून को रहेगा विशेष डायवर्जन।

ख़बर शेयर करें -

वीकेंड और NEET परीक्षा को लेकर नैनीताल पुलिस का ट्रैफिक प्लान जारी, 20-21 जून को रहेगा विशेष डायवर्जन।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

हल्द्वानी। वीकेंड पर पर्यटकों की बढ़ती संख्या एवं NEET परीक्षा को देखते हुए नैनीताल पुलिस ने 20 एवं 21 जून 2026 के लिए विशेष यातायात एवं डायवर्जन प्लान जारी किया है। यह व्यवस्था दोनों दिन प्रातः 9 बजे से रात्रि 10 बजे तक प्रभावी रहेगी, जबकि भारी वाहनों के आवागमन पर सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम मे उमड़ा आस्था का महासैलाब, देश-विदेश से पहुंच रहे हजारों श्रद्धालु,  किसी भी बैरियर पर नहीं रोके जा रहे भक्त, शटल सेवाओं से हो रहा सुगम आवागमन, SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी की निगरानी में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद।

 

 

पुलिस के अनुसार पर्वतीय क्षेत्रों से हल्द्वानी आने वाले भारी मालवाहक वाहनों को जनपद सीमाओं पर ही रोका जाएगा। वहीं मैदानी क्षेत्रों से पर्वतीय क्षेत्रों की ओर जाने वाले भारी वाहनों को गोलापार, खेड़ा चौकी तथा लामाचौड़ क्षेत्र में रोका जाएगा।

 

 

 

बरेली रोड और रुद्रपुर की ओर से आने वाले पर्यटक वाहनों को गोलापार रोड होते हुए नारीमन तिराहा काठगोदाम से उनके गंतव्य तक भेजा जाएगा। रामनगर और बाजपुर से पर्वतीय क्षेत्रों की ओर जाने वाले वाहनों को कालाढूंगी-नैनीताल तिराहे से मंगोली मार्ग पर डायवर्ट किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  मेला शुरू होने से पहले मैदान में उतरे आईजी और एसएसपी, कैंची धाम की हर व्यवस्था पर पैनी नजर"

 

 

पुलिस ने बताया कि 20 एवं 21 जून को सब्जी, दूध, ईंधन सहित आवश्यक सेवाओं के वाहनों का आवागमन दोपहर 12 बजे से रात्रि 10 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा।

 

इसके अलावा 20 एवं 21 जून को शाम 4 बजे से रात 9 बजे तक नैनीताल एवं भवाली से मैदानी क्षेत्रों की ओर आने वाले पर्यटक वाहनों को नंबर-1 बैंड और रूसी बाईपास के माध्यम से मंगोली-कालाढूंगी मार्ग पर डायवर्ट किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  🎉*मेले के समापन में "जय नीम करौली बाबा’ के उद्घोष से गूंज उठा कैंची धाम आस्था के महासागर में उमड़े रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु* 💥*मंदिर समिति ने सुगम दर्शन पर राज्य सरकार, नैनीताल पुलिस कप्तान मंजुनाथ व प्रशासन का जताया विशेष आभार*🙏🏼💐

 

 

नैनीताल पुलिस ने यात्रियों एवं पर्यटकों से यात्रा से पूर्व ट्रैफिक प्लान का पालन करने तथा वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर सहयोग करने की अपील की है।

— मीडिया सेल, नैनीताल पुलिस


ख़बर शेयर करें -