वायरल वीडियो बना सबूत! नंबर प्लेट छिपाकर फर्राटा भरने वाला चालक पुलिस के शिकंजे में, वाहन सीज।

वायरल वीडियो बना सबूत! नंबर प्लेट छिपाकर फर्राटा भरने वाला चालक पुलिस के शिकंजे में, वाहन सीज।
ख़बर शेयर करें -

वायरल वीडियो बना सबूत! नंबर प्लेट छिपाकर फर्राटा भरने वाला चालक पुलिस के शिकंजे में, वाहन सीज।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

हल्द्वानी। सोशल मीडिया पर नंबर प्लेट छिपाकर और प्रतिबंधित ब्लैक फिल्म लगाकर शहर की सड़कों पर वाहन दौड़ाने का वीडियो वायरल होने के बाद डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर हल्द्वानी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वाहन को सीज कर दिया। साथ ही चालक के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई भी की गई।

यह भी पढ़ें 👉  संतों के आशीर्वाद से बनेगा श्रेष्ठ उत्तराखण्ड, सनातन संस्कृति हमारी पहचान : मुख्यमंत्री धामी।

 

 

पुलिस के अनुसार सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक वाहन चालक जानबूझकर अपनी नंबर प्लेट छिपाकर हल्द्वानी की सड़कों पर वाहन चलाता दिखाई दे रहा था। मामले का संज्ञान लेते हुए विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान टीपी नगर चौकी प्रभारी मनोज कुमार ने संदिग्ध वाहन और उसके चालक को पकड़ लिया।

यह भी पढ़ें 👉  राइजिंग सिटी' में मुख्यमंत्री धामी का बड़ा संदेश, विकास की रफ्तार को मिलेगी नई उड़ान।

जांच में सामने आया कि वाहन की नंबर प्लेट जानबूझकर ढकी गई थी, शीशों पर प्रतिबंधित ब्लैक फिल्म लगी थी और चालक के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस भी मौजूद नहीं था। पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए वाहन को मौके पर ही सीज कर दिया।

 

 

 

पुलिस ने वाहन चालक की पहचान मानव मनचंदा, पुत्र अनंत मनचंदा, निवासी सिविल लाइंस, हल्द्वानी के रूप में की है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि

 

 

 

नैनीताल पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वाहन की नंबर प्लेट हमेशा स्पष्ट रखें, ब्लैक फिल्म का प्रयोग न करें और वैध ड्राइविंग लाइसेंस एवं आवश्यक दस्तावेजों के साथ ही वाहन चलाएं। पुलिस ने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

स्लोगन:
“सड़क सुरक्षा, सबकी सुरक्षा—नियमों का पालन करें, सुरक्षित सफर करें।”


ख़बर शेयर करें -