शिकायत से समाधान तक, सेवा पखवाड़े में मिलेगा हर समस्या का समाधान।

शिकायत से समाधान तक, सेवा पखवाड़े में मिलेगा हर समस्या का समाधान।
ख़बर शेयर करें -

शिकायत से समाधान तक, सेवा पखवाड़े में मिलेगा हर समस्या का समाधान।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

उत्तराखंड सरकार के “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के तहत नैनीताल जनपद में 4 जुलाई से 18 जुलाई तक 15 दिवसीय सेवा पखवाड़ा आयोजित किया जाएगा। इस दौरान जिलेभर में बहुउद्देशीय शिविर लगाकर केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाया जाएगा। शिविरों में विभिन्न विभागों की ओर से मौके पर ही आवेदन, शिकायत निस्तारण और योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  डॉक्टर्स डे पर मुख्यमंत्री धामी का बड़ा संदेश, बोले– "चिकित्सक हैं देवभूमि के आरोग्य प्रहरी", आयुष्मान से 12 लाख मरीजों को मुफ्त इलाज, दुर्गम क्षेत्रों में टेलीमेडिसिन और हेली एंबुलेंस से मजबूत हुई स्वास्थ्य व्यवस्था।

जिलाधिकारी के निर्देश पर सेवा पखवाड़ा के सफल संचालन के लिए मुख्य विकास अधिकारी को जनपद नोडल अधिकारी बनाया गया है। प्रत्येक शिविर के लिए नोडल और सह-नोडल अधिकारियों की तैनाती की गई है। अभियान का शुभारंभ 4 जुलाई को विकासखंड भीमताल से राज्य स्तरीय कार्यक्रम के लाइव प्रसारण के साथ होगा, जहां सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

सेवा पखवाड़ा के दौरान रोजगार, स्वरोजगार, कौशल विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, युवा एवं सैनिक कल्याण, कृषि, पशुपालन, उद्यान, उद्योग, दिव्यांगजन सशक्तिकरण समेत विभिन्न विषयों पर विशेष शिविर लगाए जाएंगे। 24 विभाग अपने-अपने स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी देंगे और पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही लाभान्वित करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  "नैनीताल में मौसम का रेड सिग्नल! 2-3 जुलाई को भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, प्रशासन हाई अलर्ट पर"

अभियान के दौरान अधिकारियों द्वारा क्षेत्र भ्रमण कर ऐसे लोगों की भी पहचान की जाएगी, जो अब तक सरकारी योजनाओं से वंचित हैं। उन्हें आवेदन भरवाकर योजनाओं से जोड़ा जाएगा। साथ ही प्रत्येक शिविर में आम जनता की समस्याओं का मौके पर समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। राजस्व विभाग “समाधान समारोह” के तहत लंबित राजस्व मामलों के निस्तारण के लिए विशेष लोक अदालत भी आयोजित करेगा।

सेवा पखवाड़ा के तहत 4 जुलाई को भीमताल में रोजगार एवं कौशल विकास, 5 जुलाई को हल्द्वानी में मैराथन, शूटिंग और साइकिलिंग प्रतियोगिताएं तथा 6 जुलाई को रामनगर में स्वास्थ्य, शिक्षा और दिव्यांगजन सहायता शिविर आयोजित होंगे। इसके बाद विभिन्न विकासखंडों में निर्धारित कार्यक्रमों के अनुसार शिविर लगाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  "नकली नोटों की फैक्ट्री का भंडाफोड़, 3 शातिर गिरफ्तार… लैपटॉप-प्रिंटर से छाप रहे थे करेंसी!"*

राज्य सरकार का उद्देश्य हर पात्र व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना और शासन तथा जनता के बीच सीधा संवाद मजबूत करना है। सेवा पखवाड़ा इसी लक्ष्य को लेकर जनपद नैनीताल में 15 दिनों तक व्यापक स्तर पर संचालित किया जाएगा।


ख़बर शेयर करें -