“रामनगर के लग्जरी रिसॉर्ट में ‘जिस्म का काला कारोबार’! SSP मंजूनाथ TC का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 52 गिरफ्तार”
“रिसॉर्ट की चमक के पीछे छिपा था देह व्यापार का अड्डा! SSP का मेगा रेड, 52 दबोचे, 10 युवतियां रेस्क्यू”
उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक
उत्तराखंड के रामनगर से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर… जहां एक आलीशान रिसॉर्ट की चकाचौंध के पीछे चल रहे कथित देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। एसएसपी नैनीताल मंजूनाथ टीसी की सटीक रणनीति पर एसओजी और पुलिस लाइन की टीम ने देर रात रिसॉर्ट पर छापा मारकर पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया।
पुलिस के मुताबिक, रिसॉर्ट में लंबे समय से कथित तौर पर अवैध सेक्स रैकेट संचालित किया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान 52 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि नेपाल, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश की 10 युवतियों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया।
छापेमारी में बिना लाइसेंस संचालित बार का भी खुलासा हुआ। मौके से भारी मात्रा में अवैध शराब, नकदी और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। शुरुआती जांच में होटल स्टाफ की मिलीभगत सामने आई है, जबकि रिसॉर्ट मैनेजर मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
इस पूरे मामले का खुलासा आज शाम 4:30 बजे कोतवाली रामनगर में एसएसपी नैनीताल प्रेस वार्ता के जरिए करेंगे।
⚠️ नोट: यह जानकारी पुलिस की प्रारंभिक कार्रवाई पर आधारित है। आरोपों की पुष्टि जांच और कानूनी प्रक्रिया के बाद होगी। समाचार में संबंधित व्यक्तियों को दोषी के रूप में प्रस्तुत करने से बचें, जब तक न्यायिक प्रक्रिया पूरी न हो जाए।




