बिंदुखत्ता पुलिस ने 76 पाउच कच्ची शराब के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार।

बिंदुखत्ता पुलिस ने 76 पाउच कच्ची शराब के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार।
ख़बर शेयर करें -

बिंदुखत्ता पुलिस ने 76 पाउच कच्ची शराब के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत लालकुआं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 76 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें 👉  "नैनीताल में मौसम का रेड सिग्नल! 2-3 जुलाई को भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, प्रशासन हाई अलर्ट पर"

 

 

 

पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, क्षेत्राधिकारी लालकुआं अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआं बृजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने चौकी बिंदुखत्ता क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग, गश्त और अपराध नियंत्रण अभियान के दौरान यह कार्रवाई की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में नदी एवं जलस्रोत पुनर्जीवन को नई गति, SARRA की बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा।

 

 

 

पुलिस के अनुसार, 6 जुलाई 2026 को चौकी प्रभारी बिंदुखत्ता उपनिरीक्षक गौरव जोशी और उनकी टीम ने खुरिया खत्ता नंबर-08, बिंदुखत्ता क्षेत्र में चेकिंग के दौरान हीरा सिंह मेहरा पुत्र मोती सिंह, निवासी खुरिया खत्ता नंबर-08, बिंदुखत्ता, लालकुआं को एक प्लास्टिक के कट्टे में रखे 76 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी में मुख्यमंत्री धामी के लिए विशेष पूजा-अर्चना, प्रदेश की खुशहाली का लिया संकल्प।

 

 

 

आरोपी के विरुद्ध कोतवाली लालकुआं में एफआईआर संख्या 105/2026 के तहत आबकारी अधिनियम की धारा 60 में मामला दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई है।

बरामदगी:

  • 76 पाउच अवैध कच्ची शराब

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम:

  • उपनिरीक्षक गौरव जोशी, चौकी प्रभारी बिंदुखत्ता
  • कांस्टेबल दयाल नाथ


ख़बर शेयर करें -