दिल्ली में दिव्यांग महागठबंधन की पहली राष्ट्रीय बैठक संपन्न, राष्ट्रीय विस्तार पर हुई चर्चा।

दिल्ली में दिव्यांग महागठबंधन की पहली राष्ट्रीय बैठक संपन्न, राष्ट्रीय विस्तार पर हुई चर्चा।
ख़बर शेयर करें -

दिल्ली में दिव्यांग महागठबंधन की पहली राष्ट्रीय बैठक संपन्न, राष्ट्रीय विस्तार पर हुई चर्चा।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली स्थित शांति गांधी प्रतिष्ठान में दिव्यांग महागठबंधन (DMG) की पहली राष्ट्रीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मनीष प्रसाद श्रीवास्तव, पंकज त्रिपाठी, वीरेंद्र कुमार एवं जितेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से की। इसमें देश के विभिन्न राज्यों से दिव्यांग संगठनों के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष और प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

 

 

 

बैठक में उत्तर प्रदेश के हरदोई से दिव्यांग युवा शक्ति संगठन (DYS) के राष्ट्रीय अध्यक्ष दुर्वेश कुशवाहा ‘आजाद’ को सम्मानित किया गया। उन्होंने मंचासीन अतिथियों तथा विभिन्न राज्यों से आए प्रतिनिधियों और दिव्यांगजनों का स्वागत करते हुए संगठन के राष्ट्रीय विस्तार का प्रस्ताव रखा।

यह भी पढ़ें 👉  वन महोत्सव में हरियाली का संदेश, वन गुज्जरों को मिली कानूनी अधिकारों की जानकारी।

 

 

 

अपने संबोधन में दुर्वेश कुशवाहा ‘आजाद’ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में दिव्यांग महागठबंधन के बैनर तले दिव्यांगजनों के अधिकारों के लिए कई आंदोलन, बैठकें और ज्ञापन दिए गए, जिनकी सफलता के बाद अब दिल्ली में पहली राष्ट्रीय बैठक आयोजित की गई है। उन्होंने सुझाव दिया कि संगठन का नाम “राष्ट्रीय दिव्यांग महागठबंधन” रखा जाए तथा राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित कर प्रत्येक राज्य में प्रतिनिधि नियुक्त किए जाएं, जो अपने-अपने राज्यों में संगठन की इकाइयों का गठन कर दिव्यांगजनों के अधिकारों के लिए कार्य करें। उन्होंने कहा कि दिव्यांग युवा शक्ति संगठन हमेशा दिव्यांगजनों के हितों के लिए संघर्ष करने वाले संगठनों का समर्थन करता रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  20 हजार की घूस ने पहुंचाया सलाखों के पीछे, रिश्वतखोर जेई पर विजिलेंस का शिकंजा।

 

 

 

बैठक को संबोधित करते हुए DMG अध्यक्ष मनीष प्रसाद श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और संगठन की एकजुटता पर बल दिया। महासचिव वीरेंद्र कुमार ने प्रतिभागियों के सुझावों को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि उन्हें संबंधित स्तर पर सरकार तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन पंकज त्रिपाठी और धर्मवीर शर्मा ने किया।

यह भी पढ़ें 👉  "रामनगर के लग्जरी रिसॉर्ट में 'जिस्म का काला कारोबार'! SSP मंजूनाथ TC का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 52 गिरफ्तार" "रिसॉर्ट की चमक के पीछे छिपा था देह व्यापार का अड्डा! SSP का मेगा रेड, 52 दबोचे, 10 युवतियां रेस्क्यू"

 

 

बैठक में दिल्ली, झारखंड और उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से आए प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इनमें लक्ष्मीकांत, नागेश कुमार, एहसानुल हक, मुकेश भारती, अजीत सिंह आजाद, धीरेंद्र कुमार और दिनेश सहित बड़ी संख्या में दिव्यांग संगठनों के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

 

 

 

बैठक के उपरांत दिव्यांग महागठबंधन के प्रतिनिधियों ने छात्रों के समर्थन में चल रहे एक धरना-प्रदर्शन के आयोजकों से मुलाकात कर अपना समर्थन व्यक्त किया। प्रतिनिधिमंडल में दुर्वेश कुशवाहा ‘आजाद’, धर्मेंद्र यादव, एहसानुल हक और दिनेश शामिल रहे, जिन्होंने आयोजकों को समर्थन पत्र भी सौंपा।


ख़बर शेयर करें -