रामनगर पुलिस ने दो स्मैक तस्करों को दबोचा, 7.34 ग्राम स्मैक और बाइक बरामद।

 रामनगर पुलिस ने दो स्मैक तस्करों को दबोचा, 7.34 ग्राम स्मैक और बाइक बरामद।
ख़बर शेयर करें -

 रामनगर पुलिस ने दो स्मैक तस्करों को दबोचा, 7.34 ग्राम स्मैक और बाइक बरामद।

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रामनगर, 13 जुलाई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में जनपदभर में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत रामनगर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 7.34 ग्राम अवैध स्मैक तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के विकास में उद्योग जगत की बड़ी भागीदारी, सीएम धामी ने CSR निवेश बढ़ाने का किया आह्वान।

 

 

 

 

पुलिस के अनुसार, 12 जुलाई 2026 को पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी रामनगर अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार के नेतृत्व में क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान शिवलालपुर तिराहा से आगे हिल टाउन होटल के पास काशीपुर-रामनगर रोड पर एक संदिग्ध मोटरसाइकिल (UK06V-2398) को रोककर तलाशी ली गई।

यह भी पढ़ें 👉  सरकारी स्कूल के बच्चों के चेहरे खिले, क्लब महिंद्रा ने लगवाया आरओ सिस्टम।

 

 

 

 

तलाशी के दौरान बाइक के वाइजर में काले रंग की पन्नी में छिपाकर रखी 7.34 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि वे स्मैक काशीपुर से खरीदकर लाए थे। उसका कुछ हिस्सा स्वयं सेवन करते थे, जबकि शेष अधिक कीमत पर बेचने की योजना थी।

 

 

इस मामले में कोतवाली रामनगर में मु.अ.सं. 213/2026 के तहत धारा 8/21/27/60 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  23 वन अपराध... 6 साल से फरार... आखिर जंगल में ही दबोचा गया लकड़ी माफिया! रामनगर वन विभाग का बड़ा एक्शन"

गिरफ्तार आरोपी:

  • विजय नेगी (22 वर्ष), पुत्र कमल सिंह, निवासी धोबीघाट, गुल्लरघट्टी, रामनगर, जनपद नैनीताल।
  • मोहम्मद आलम (25 वर्ष), पुत्र इश्क अहमद, निवासी कदीमा मस्जिद के पास, रामनगर, जनपद नैनीताल।

बरामदगी:

  • 7.34 ग्राम अवैध स्मैक
  • मोटरसाइकिल संख्या UK06V-2398

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम:

  • प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार
  • उपनिरीक्षक ललित पांडे
  • हेड कांस्टेबल गगन भंडारी
  • कांस्टेबल अमित कुमार
  • कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह


ख़बर शेयर करें -