“शिक्षा मंत्री को हटाओ, नहीं तो होगा देशव्यापी आंदोलन—नेकी की दीवार का अल्टीमेटम”

“शिक्षा मंत्री को हटाओ, नहीं तो होगा देशव्यापी आंदोलन—नेकी की दीवार का अल्टीमेटम”

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रामनगर में सामाजिक संगठन नेकी की दीवार ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को मंत्रिमंडल से हटाने की मांग करते हुए केंद्र सरकार को चेतावनी दी है। संगठन का कहना है कि यदि शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों और अनशनकारियों की मांगों पर जल्द फैसला नहीं लिया गया तो उत्तराखंड सहित पूरे देश में चरणबद्ध लोकतांत्रिक जनआंदोलन शुरू किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  थाना ऑफ द मंथ फोकस* *अब थानों की होगी परफॉर्मेंस रैंकिंग! SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने शुरू किया “थाना ऑफ द मंथ”* *अपराध नियंत्रण से डिजिटल पुलिसिंग तक होगी कार्यप्रणाली की समीक्षा* *लापरवाही पर कुछ थाना प्रभारियों को लगाई फटकार*

 

 

 

नेकी की दीवार के संयोजक तारा घिल्डियाल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक और कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा किया जा रहा अनशन देशभर के युवाओं का ध्यान शिक्षा व्यवस्था और जनसरोकारों से जुड़े गंभीर मुद्दों की ओर आकर्षित कर रहा है।

 

 

 

उन्होंने कहा कि परीक्षा प्रणाली में कथित अनियमितताओं और युवाओं की चिंताओं पर यदि सरकार समय रहते ठोस कदम नहीं उठाती, तो इससे करोड़ों युवाओं का भरोसा प्रभावित होगा। संगठन ने सरकार से अनशनकारियों के साथ तत्काल संवाद स्थापित कर पूरे मामले का समाधान निकालने की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  बारावफात को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, मस्जिदों के आसपास तैनात रहेगा पर्याप्त पुलिस बल।

 

 

 

तारा घिल्डियाल ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की जिम्मेदारी तय करते हुए उन्हें तत्काल मंत्रिमंडल से हटाने और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कराने की मांग भी उठाई।

यह भी पढ़ें 👉  फिरोंदारा मण्डल व ग्रामीण मंडल में रक्षाबंधन कार्यक्रम की रही धूम, मातृशक्ति के अपार स्नेह से भावुक हुए इंदर रावत।

 

 

साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो नेकी की दीवार की प्रहरी विंग उत्तराखंड सहित देशभर में शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से चरणबद्ध जनआंदोलन शुरू करेगी।

फिलहाल सरकार की ओर से इस मांग और प्रेस विज्ञप्ति पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। यह बयान नेकी की दीवार संगठन द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति पर आधारित है।

kj
tara