13 सीटर मैक्स कैब में 25 स्कूली बच्चे मिलने पर आयुक्त दीपक रावत सख्त, अधिकारियों को दिए सघन चेकिंग के निर्देश।

13 सीटर मैक्स कैब में 25 स्कूली बच्चे मिलने पर आयुक्त दीपक रावत सख्त, अधिकारियों को दिए सघन चेकिंग के निर्देश।

13 सीटर मैक्स कैब में 25 स्कूली बच्चे मिलने पर आयुक्त दीपक रावत सख्त, अधिकारियों को दिए सघन चेकिंग के निर्देश।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

नैनीताल, 13 अगस्त। नैनीताल भ्रमण के दौरान कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर लापरवाही पकड़ी। निरीक्षण के दौरान वाहन संख्या UK-01-TA-6767, 13 सीटर मैक्स कैब में निर्धारित क्षमता से कहीं अधिक 25 स्कूली बच्चे बैठे मिले। आयुक्त ने इसे परिवहन नियमों का स्पष्ट उल्लंघन और बच्चों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ बताया।

यह भी पढ़ें 👉  कार्बेट में वन अपराधों की जांच के लिए वनकर्मियों को मिला कानूनी प्रशिक्षण, छह टीमों ने मौके पर तैयार किया क्राइम सीन।

 

 

 

आयुक्त दीपक रावत ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा कि यह स्थिति दर्शाती है कि जिले में परिवहन विभाग और यातायात पुलिस द्वारा प्रवर्तन की कार्रवाई नियमित एवं प्रभावी ढंग से नहीं की जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में ओवरलोडिंग जैसे मामलों के कारण यदि कोई दुर्घटना होती है तो परिवहन विभाग और यातायात पुलिस के उच्चाधिकारियों की जवाबदेही निर्धारित की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  कोसी नदी में 10 टायरा ट्रकों के संचालन पर भड़के कारोबारी, रणजीत रावत बोले—तुरंत रोक नहीं लगी तो कांग्रेस करेगी उग्र आंदोलन।

 

 

 

आयुक्त ने संभागीय परिवहन अधिकारी और पुलिस अधीक्षक यातायात को निर्देश दिए कि स्कूल आने-जाने वाले विद्यार्थियों को ले जाने वाले सभी वाहनों की नियमित और सघन जांच की जाए। विशेष रूप से ओवरलोडिंग करने वाले वाहनों के खिलाफ नियमानुसार तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में लवप्रीत ने रखी जरूरतमंदों की बात, सीएम के निर्देश पर घर पहुंचा टैब।

 

 

उन्होंने अधिकारियों को जांच और कार्रवाई की रिपोर्ट से भी अवगत कराने को कहा। आयुक्त की सख्ती के बाद अब स्कूल वाहनों की चेकिंग और ओवरलोडिंग के खिलाफ कार्रवाई तेज होने की उम्मीद है। मामले ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिवहन व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।