प्रभारी मंत्री खजान दास का दो दिवसीय नैनीताल दौरा, 15 अगस्त को करेंगे ध्वजारोहण।

प्रभारी मंत्री खजान दास का दो दिवसीय नैनीताल दौरा, 15 अगस्त को करेंगे ध्वजारोहण।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

नैनीताल, 13 अगस्त 2026। जनपद प्रभारी मंत्री, समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, छात्र कल्याण एवं भाषा विभाग खजान दास 14 और 15 अगस्त को जनपद नैनीताल के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने प्रभारी मंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की जानकारी दी।

यह भी पढ़ें 👉  बैग में भरकर ले जा रहा था देशी शराब, मुखानी पुलिस ने चेकिंग के दौरान 55 टेट्रा पैक के साथ दबोचा।

 

 

 

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री खजान दास 14 अगस्त को देहरादून से प्रस्थान कर अपराह्न करीब 2:30 बजे मालधन चौड़, रामनगर पहुंचेंगे। यहां वह मंडल अध्यक्षों एवं पार्टी पदाधिकारियों के साथ भेंटवार्ता करेंगे। इसके बाद शाम 5 बजे मालधन चौड़ से नैनीताल के लिए रवाना होंगे और शाम करीब 7 बजे राज्य अतिथि गृह नैनीताल पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  छात्रसंघ चुनाव में प्रत्याशियों की तस्वीर साफ, नामांकन वापसी में किसी ने नहीं लिया नाम वापस, 28 सितंबर को होगी आम सभा।

 

 

 

15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रभारी मंत्री सुबह 9 बजे राज्य अतिथि गृह से रवाना होकर 9:15 बजे कलेक्ट्रेट नैनीताल पहुंचेंगे। यहां वह स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर आयोजित ध्वजारोहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  माँ नंदा-सुनंदा महोत्सव की सफल एवं सुरक्षित व्यवस्थाओं पर नैनीताल पुलिस का सम्मान, श्रद्धालुओं की सुरक्षा से लेकर यातायात, महिला-बाल सुरक्षा और खोया-पाया व्यवस्था तक पुलिस की मुस्तैदी को मिली सराहना, श्री राम सेवक सभा, मंदिर समिति ने नैनीताल पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को किया सम्मानित।

 

 

ध्वजारोहण समारोह के बाद मंत्री दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट से राज्य अतिथि गृह के लिए रवाना होंगे। दोपहर 2:30 बजे वह नैनीताल से देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।

प्रभारी मंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।