समाज में वैमनस्य फैलाया तो खैर नहीं! SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. का कड़ा एक्शन, आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट पर युवक गिरफ्तार।

*समाज में वैमनस्य फैलाया तो खैर नहीं! SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. का कड़ा एक्शन*

*आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट पर युवक गिरफ्तार*

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

लालकुआं। सोशल मीडिया के माध्यम से सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने और वैमनस्य फैलाने वाली आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने वालों के खिलाफ नैनीताल पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। इसी क्रम में लालकुआं पुलिस ने फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें 👉  घर से बिना बताए निकले दो नाबालिग भवाली तिराहे से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा।

 

 

 

पुलिस के अनुसार, गोला गेट लालकुआं निवासी दीपक भारती ने कुछ दिन पूर्व अपनी फेसबुक आईडी से हिन्दू समाज के संबंध में आपत्तिजनक पोस्ट की थी। एक व्यक्ति द्वारा पोस्ट हटाने के लिए कहे जाने के बाद दीपक भारती ने उसके खिलाफ भी सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट कर दी। हालांकि बाद में उक्त पोस्ट को हटा दिया गया।

 

 

मामले को लेकर विभिन्न हिन्दू संगठनों की ओर से थाना लालकुआं में शिकायत एवं ज्ञापन दिया गया था। शिकायत का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

यह भी पढ़ें 👉  🔥*कप्तान मंजूनाथ टी.सी. का अपराधियों को दो टूक संदेश—जनता को डराओगे तो खुद जेल जाओगे!* 🔥*डकैती के मास्टरमाइंड यश सिडाना समेत 04 और गिरफ्तार, अब तक 06 डकैत गिरफ्तार, 06 अवैध तमंचे, कारतूस, नगदी और क्रेटा, स्कॉर्पियो भी बरामद*

 

 

 

पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी लालकुआं एवं प्रभारी निरीक्षक लालकुआं के निर्देशन में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 27 अगस्त 2026 को दीपक भारती को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई करने वाली टीम में चौकी प्रभारी हल्दूचौड़ अर्जुन गिरी और कांस्टेबल कुबेर राणा शामिल रहे।

पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ समाज में वैमनस्य फैलाने के आशय से आपत्तिजनक पोस्ट कर न्यूसेन्स उत्पन्न करने के मामले में धारा 172(2) भारतीय न्याय सुरक्षा संहिता के तहत आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  *जेल परिसर में वारदात से पहले ही पुलिस का वार* *SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर हल्द्वानी पुलिस ने समय रहते 03 आरोपियों को दबोचा* *जान से मारने की साजिश नाकाम, बड़ी घटना होने से पहले पुलिस ने कसा शिकंजा*

 

 

 

सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर

नैनीताल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर भ्रामक, आपत्तिजनक या सामाजिक वैमनस्य एवं अशांति पैदा करने वाली सामग्री प्रसारित करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने कहा कि कानून-व्यवस्था प्रभावित करने का प्रयास किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

kj
tara