कृष्णा होटल में तोड़फोड़ कर मचाया उत्पात, रामनगर पुलिस ने 3 युवकों को किया गिरफ्तार।

कृष्णा होटल में तोड़फोड़ कर मचाया उत्पात, रामनगर पुलिस ने 3 युवकों को किया गिरफ्तार।

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

रामनगर, 25 अगस्त। सार्वजनिक स्थान पर झगड़े और अराजकता की सूचना पर रामनगर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कृष्णा होटल में तोड़फोड़ के मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार किया।

 

 

यह भी पढ़ें 👉  हरकी पैड़ी पर CM धामी ने की गंगा आरती, PM मोदी के 25 साल के सार्वजनिक सेवा सफर पर की दीर्घायु की कामना।

होटल स्वामी अतुल अग्रवाल और होटल कर्मचारी धीरज द्वारा पुलिस को सूचना दी गई थी कि तीन युवक घटना को अंजाम देने के बाद मौके से चले गए हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों संदिग्ध युवकों को टेढ़ा रोड स्थित उनके किराए के मकान से पकड़ लिया। तलाशी के दौरान तीनों के पास से एक-एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  कैंचीधाम में दूध पिकअप वाहन 150 मीटर गहरी खाई में गिरा, तीन घायल रेस्क्यू।

 

 

मामले में अभी तक थाना पुलिस को कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई थी। हालांकि, किसी अप्रिय घटना की आशंका एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत पुलिस ने तीनों युवकों को धारा 172(2) बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की।

गिरफ्तार आरोपी:

  • अक्षय, उम्र 20 वर्ष, निवासी भिवानी, हरियाणा
  • सागर चौहान, उम्र 20 वर्ष, निवासी कैथल, हरियाणा
  • सचिन यादव, उम्र 20 वर्ष, निवासी महेंद्रगढ़, हरियाणा
यह भी पढ़ें 👉  नए थाना भवन में गुणवत्ता और सुविधाओं का बेहतर समन्वय—एसएसपी ने किया बेतालघाट भवन का निरीक्षण, हस्तांतरण से पूर्व परिसर की व्यवस्थाएं परखी, महत्वपूर्ण निर्देश दिए, कार्यदायी संस्था पेयजल निगम के निर्माण कार्य की सराहना।

 

 

पुलिस टीम: उपनिरीक्षक ललित कुमार पांडेय, हेड कांस्टेबल गगन सिंह, कांस्टेबल महबूब खान एवं कांस्टेबल संजय सिंह।

नैनीताल पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर अराजकता, मारपीट एवं शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले तत्वों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।