राखी की डिलीवरी में देरी हुई तो होगी कार्रवाई, दीपक रावत ने दिए सख्त निर्देश।

राखी की डिलीवरी में देरी हुई तो होगी कार्रवाई, दीपक रावत ने दिए सख्त निर्देश।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

नैनीताल, 28 अगस्त। रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए कुमाऊँ आयुक्त एवं मुख्यमंत्री सचिव दीपक रावत ने नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिलों में संचालित सभी निजी कूरियर कंपनियों के कार्यालयों व स्टोर की जांच कराने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नए थाना भवन में गुणवत्ता और सुविधाओं का बेहतर समन्वय—एसएसपी ने किया बेतालघाट भवन का निरीक्षण, हस्तांतरण से पूर्व परिसर की व्यवस्थाएं परखी, महत्वपूर्ण निर्देश दिए, कार्यदायी संस्था पेयजल निगम के निर्माण कार्य की सराहना।

 

 

 

उन्होंने जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी उपजिलाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में कूरियर सेवाओं का निरीक्षण कर यह सुनिश्चित करें कि बहनों द्वारा भाइयों के लिए भेजी गई राखियां समय पर पहुंचें।

यह भी पढ़ें 👉  वन्यजीव संरक्षण में कॉर्बेट का जलवा, सात वन अफसर होंगे सम्मानित, सूची में पहले नंबर पर बिन्दरपाल, 8 अक्टूबर को लोकभवन में मिलेगा सम्मान।

 

 

आयुक्त ने कहा कि यदि किसी कूरियर कंपनी के पास राखी के पार्सल लंबित पाए जाते हैं तो संबंधित कंपनी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए और राखियों की तत्काल डिलीवरी सुनिश्चित कराई जाए।

यह भी पढ़ें 👉  राहुल गांधी के आह्वान पर दिल्ली कूच की तैयारी, रणजीत रावत ने बनाई रणनीति।

 

 

सभी उपजिलाधिकारी निरीक्षण एवं डिलीवरी व्यवस्था की मॉनिटरिंग कर इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारियों को प्रस्तुत करेंगे।