
3.39 ग्राम स्मैक के साथ 21 वर्षीय युवक गिरफ्तार, बनभूलपुरा पुलिस की कार्रवाई, ‘Drug Free Devbhoomi’ और ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत गौला पार्किंग में चेकिंग के दौरान मिली सफलता।
उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक
हल्द्वानी। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘Drug Free Devbhoomi’ अभियान और ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत नैनीताल पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। बनभूलपुरा पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के आदेश, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के निर्देश और क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में 18 सितंबर 2026 को बनभूलपुरा पुलिस टीम गौला पार्किंग क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी। चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक युवक को संदिग्ध अवस्था में रोककर तलाशी ली। उसके कब्जे से 3.39 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान मौ. फूलबाबू (21) पुत्र मौ. सलीम, निवासी चिराग अली मजार के पास झोपड़ी, कोतवाली बनभूलपुरा, नैनीताल के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ कोतवाली बनभूलपुरा में एफआईआर संख्या 154/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस टीम में उप निरीक्षक जगवीर सिंह, हेड कांस्टेबल गुरमेज सिंह और कांस्टेबल दिलशाद अहमद शामिल रहे।









