एएसपी अमित कुमार सैनी का टिहरी तबादला, एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने दी शुभकामनाएं।

एएसपी अमित कुमार सैनी का टिहरी तबादला, एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने दी शुभकामनाएं।

एएसपी अमित कुमार सैनी का टिहरी तबादला, एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने दी शुभकामनाएं।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

हल्द्वानी। पदोन्नति के बाद अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर जनपद टिहरी स्थानांतरित हुए अमित कुमार सैनी को नैनीताल पुलिस ने भावभीनी विदाई दी। विदाई समारोह में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने उनके नैनीताल जनपद में कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों और योगदान को याद करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

 

 

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने एएसपी अमित कुमार सैनी की कार्य के प्रति निष्ठा, समर्पण और बेहतर कार्यकुशलता की सराहना की। उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा में जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए उनके द्वारा किए गए कार्य सराहनीय रहे हैं। एसएसपी ने उन्हें नवीन तैनाती एवं अग्रिम दायित्वों के लिए शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें 👉  मां नंदा देवी महोत्सव को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा।

 

 

अमित कुमार सैनी ने 3 अक्टूबर 2025 से 18 सितंबर 2026 तक नैनीताल जनपद में सेवाएं दीं। इस दौरान उन्होंने क्षेत्राधिकारी नैनीताल, भवाली और हल्द्वानी के साथ-साथ क्षेत्राधिकारी रामनगर तथा सीओ ऑपरेशन का अतिरिक्त प्रभार भी संभाला। अपने कार्यकाल में उन्होंने कानून व्यवस्था से जुड़े कई महत्वपूर्ण मामलों में जिम्मेदारी निभाई और पुलिसिंग को प्रभावी बनाने में योगदान दिया।

यह भी पढ़ें 👉  नशा तस्करों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, 7.553 किलो गांजा बरामद; दो महिलाओं समेत पांच गिरफ्तार।

 

 

 

विदाई समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्रा, एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कत्याल, एसपी दूरसंचार रेवाधर मठपाल, सीओ लालकुआं विमल प्रसाद, सीओ नैनीताल अंजना नेगी, मुख्य अग्निशमन अधिकारी गौरव किरार समेत पुलिस विभाग के कई अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

 

 

इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन नैनीताल हरकेश सिंह, निरीक्षक अभिसूचना ज्ञानेंद्र शर्मा, प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी विजय मेहता, प्रभारी निरीक्षक काठगोदाम जसवीर सिंह चौहान, प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा दिनेश फर्त्याल, प्रभारी निरीक्षक रामनगर सुशील कुमार, प्रभारी निरीक्षक लालकुआं बृजमोहन राणा, प्रभारी निरीक्षक कालाढूंगी अरुण कुमार सैनी सहित पुलिस कार्यालय एवं विभिन्न शाखाओं के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, सट्टे की खाई-बाड़ी करते दूसरा दबोचा, बनभूलपुरा पुलिस की दोहरी कार्रवाई।

समारोह में पुलिस अधिकारियों ने अमित कुमार सैनी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें नवीन दायित्व के सफल निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दीं।