पीएनजी कॉलेज रामनगर में चुनावी रण तैयार, 24 से नामांकन प्रक्रिया शुरू, 29 सितंबर को होगा मतदान।

पीएनजी कॉलेज रामनगर में चुनावी रण तैयार, 24 से नामांकन प्रक्रिया शुरू, 29 सितंबर को होगा मतदान।

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रामनगर। पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामनगर में छात्रसंघ चुनाव 2026-27 को लेकर बुधवार को चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया गया। महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार इस बार चुनाव प्रक्रिया 29 सितंबर को पूरी होगी। मतदान के तुरंत बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे और शाम को नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  असम के पूर्व DGP बीडी खर्कवाल का निधन, DGP दीपम सेठ ने जताया शोक।

 

 

 

प्राचार्य डॉ. एमसी पांडे ने बताया कि 24 सितंबर से नामांकन प्रपत्रों की बिक्री शुरू होगी, जबकि 25 सितंबर को प्रत्याशी नामांकन दाखिल करेंगे। 26 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और निर्धारित समय में नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके बाद वैध प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी होगी।

 

 

 

27 सितंबर को रविवार का अवकाश रहेगा। 28 सितंबर को महाविद्यालय में आम सभा होगी, जिसमें चुनाव मैदान में मौजूद प्रत्याशी छात्र-छात्राओं के सामने अपना एजेंडा और विचार रख सकेंगे। 29 सितंबर को मतदान के बाद मतगणना शुरू होगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  बंद मकान की रेकी से लेकर ताला तोड़ने तक… नैनीताल पुलिस ने चोरों का पूरा खेल किया बेनकाब, SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. की सख्ती का असर—लालकुआं पुलिस ने चोरी के माल सहित एक अभियुक्त को दबोचा, फरार साथी की तलाश जारी।

 

 

इस बार चुनाव में छात्राओं की भागीदारी बढ़ाने के लिहाज से महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। उपाध्यक्ष छात्रा पद पहले से आरक्षित था, जबकि अब कोषाध्यक्ष और संयुक्त सचिव पद भी छात्रा वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सुरक्षा के साथ आस्था भी—नंदा देवी महोत्सव में SSP नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टीसी, मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण, अधिनस्थों को दिए निर्देश, माँ नंदा सुनंदा देवी की पूजा-अर्चना कर सभी के कुशल-मंगल की कामना।

 

 

 

चुनाव प्रक्रिया छात्रसंघ प्रभारी प्रो. महीपाल सिंह की देखरेख में होगी। प्रत्याशियों को कुमाऊं विश्वविद्यालय और महाविद्यालय की निर्वाचन नियमावली का पालन करना अनिवार्य होगा। कॉलेज परिसर में पोस्टर चिपकाने पर रोक रहेगी। आचार संहिता के उल्लंघन पर कार्रवाई की जाएगी। संभावित प्रत्याशियों के साथ तहसीलदार और पुलिस प्रशासन की बैठक भी हो चुकी है।