गांधी जयंती पर ड्राई डे में नैनीताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 गिरफ्तार; 145 टेट्रा पैक-पाउच शराब बरामद।

गांधी जयंती पर ड्राई डे में नैनीताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 गिरफ्तार; 145 टेट्रा पैक-पाउच शराब बरामद।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

हल्द्वानी। गांधी जयंती के अवसर पर घोषित ड्राई डे के दौरान नैनीताल पुलिस ने अवैध शराब की बिक्री और परिवहन के खिलाफ अभियान चलाते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 145 टेट्रा पैक/पाउच देशी शराब बरामद की। शराब परिवहन में प्रयुक्त एक स्कूटी को भी आबकारी अधिनियम के तहत सीज किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  छात्रसंघ चुनाव के अंतिम दौर में मारपीट पर SSP NAINITAL का तत्काल एक्शन, MBPG कॉलेज हल्द्वानी में दो गुटों के बीच विवाद—02 युवक गिरफ्तार, अन्य अराजक तत्वों की पहचान कर गिरफ्तारी की कार्यवाही जारी।

 

 

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में चलाए गए अभियान के दौरान चौकी भोटिया पड़ाव पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में रजत दिवाकर और राजू पांडे को गिरफ्तार किया। दोनों के कब्जे से कुल 90 क्वार्टर देशी मसालेदार शराब बरामद हुई। रजत दिवाकर के खिलाफ धारा 60/72 आबकारी अधिनियम और राजू पांडे के खिलाफ धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। रजत द्वारा शराब परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी को भी सीज किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर पीएनजी पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव शांतिपूर्ण, मतदान केंद्रों पर बढ़ी छात्रों की भीड़।

 

 

 

वहीं, कोतवाली काठगोदाम पुलिस ने काठगोदाम से हैड़ाखान जाने वाले मार्ग के प्रथम बैंड पर चेकिंग के दौरान दिनेश कुमार वहलिया को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 55 टेट्रा पाउच देशी माल्टा शराब बरामद हुई। पुलिस ने उसके खिलाफ मु0अ0सं0 121/2026, धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में गंदगी और सिंगल यूज प्लास्टिक पर पालिका का शिकंजा, 94 चालान काटकर वसूले ₹12,800 ।

 

 

पुलिस के मुताबिक ड्राई डे के दौरान अवैध शराब की बिक्री और परिवहन पर रोक लगाने के लिए चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।