बाबा के दर्शन भी आसान, सफर भी सुगम, व्यवस्था हो तो ऐसी—SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर SP-CO सहित पूरा पुलिस अमला ग्राउंड पर मुस्तैद, विकास भवन भीमताल, सेनेटोरियम व भवाली तिराहे से शटल सेवा बनी श्रद्धालुओं की आसान राह।

*बाबा के दर्शन भी आसान, सफर भी सुगम, व्यवस्था हो तो ऐसी—SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर SP-CO सहित पूरा पुलिस अमला ग्राउंड पर मुस्तैद*

*विकास भवन भीमताल, सेनेटोरियम व भवाली तिराहे से शटल सेवा बनी श्रद्धालुओं की आसान राह*

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

नैनीताल। कैंची धाम में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए नैनीताल पुलिस ने यातायात और दर्शन व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर पुलिस और यातायात कर्मी लगातार ग्राउंड पर मुस्तैद हैं। शटल सेवा के संचालन से श्रद्धालुओं को कैंची धाम तक पहुंचने में काफी सहूलियत मिल रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हरियाणा के युवाओं को भाया उत्तराखंड, सीएम धामी से बोले- देवभूमि की खूबसूरती, कनेक्टिविटी और अपनापन बना दिल में खास जगह।

 

 

 

पुलिस के अनुसार प्रातः से अब तक 20 हजार से अधिक श्रद्धालु बाबा नीम करौली के दर्शन कर चुके हैं और श्रद्धालुओं का आवागमन लगातार जारी है। भीड़ के दबाव को नियंत्रित करने के लिए विकास भवन भीमताल, भवाली चौराहा और सेनेटोरियम से लगातार शटल बसों एवं टैक्सियों का संचालन किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  फल-सब्जी मंडियों में खाद्य हानि रोकने पर राष्ट्रीय सम्मेलन संपन्न, राज्यों के बीच अनुभव साझा कर आधुनिक प्रबंधन व्यवस्था विकसित करने पर जोर।

 

 

 

दर्शन के बाद श्रद्धालुओं को व्यवस्थित तरीके से वापस भेजने की व्यवस्था भी की गई है, जिससे कैंची धाम क्षेत्र में अनावश्यक भीड़ जमा न हो। निर्धारित डायवर्जन और ट्रैफिक प्लान के चलते फिलहाल यातायात को सुचारु बनाए रखने का दावा पुलिस ने किया है।

 

 

एसपी क्राइम/ट्रैफिक, एसपी सिटी हल्द्वानी, एसपी संचार सहित क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी, यातायात निरीक्षक, सीपीयू, चौकी प्रभारी, पीएसी और पुलिस बल के जवान प्रमुख मार्गों, डायवर्जन प्वाइंट और महत्वपूर्ण स्थानों पर तैनात हैं।

यह भी पढ़ें 👉  न्याय की आस में भटक रही रामनगर की प्रिया, कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत से सुरक्षा और आरोपितों पर कार्रवाई की मांग।

 

 

पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें और कैंची धाम तक पहुंचने के लिए शटल सेवा का प्रयोग करें। पुलिस का कहना है कि श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित तरीके से बाबा के दर्शन कराने के लिए लगातार व्यवस्थाओं की निगरानी की जा रही है।