कालाढूंगी में कल सजेगा नारी शक्ति सम्मान का मंच, मुख्यमंत्री धामी की मौजूदगी में होगा भव्य सम्मेलन।

कालाढूंगी में कल सजेगा नारी शक्ति सम्मान का मंच, मुख्यमंत्री धामी की मौजूदगी में होगा भव्य सम्मेलन।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

**कालाढूंगी।** मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 15 नवंबर को नैनीताल जनपद के एक दिवसीय भ्रमण पर कालाढूंगी पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित नारी शक्ति सम्मान सम्मेलन में प्रतिभाग करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  होटल में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, ITI गैंग के चार युवकों की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप।

 

 

 

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 15 नवंबर को सुबह 9:30 बजे लोहियाहेड हेलीपैड से रवाना होंगे और सुबह 9:45 बजे राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के हेलीपैड कालाढूंगी पहुंचेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  आपदा में मौत पर अब 8 लाख रुपये मुआवजा! मुख्यमंत्री धामी की पहल पर केंद्र सरकार ने दोगुनी की सहायता राशि।

 

 

 

इसके बाद मुख्यमंत्री सुबह 10 बजे राजकीय इंटर कॉलेज मैदान कालाढूंगी पहुंचकर नारी शक्ति सम्मान सम्मेलन में शामिल होंगे। कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के बाद मुख्यमंत्री सुबह 11:20 बजे राजकीय पॉलिटेक्निक हेलीपैड के लिए रवाना होंगे और 11:25 बजे वहां पहुंचेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड स्थापना दिवस पर रामनगर में भावुक पल, आंदोलनकारियों और वरिष्ठजनों को किया सम्मानित।

 

 

 

मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर कालाढूंगी में प्रशासनिक तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। नारी शक्ति सम्मान सम्मेलन में मुख्यमंत्री की मौजूदगी को लेकर स्थानीय स्तर पर भी चर्चा है।