स्कूल जाने के बजाय दूसरी राह निकले दो मासूम, नैनीताल पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए खैरना-गरमपानी से सकुशल किया बरामद।

स्कूल जाने के बजाय दूसरी राह निकले दो मासूम, नैनीताल पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए खैरना-गरमपानी से सकुशल किया बरामद।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

नैनीताल। स्कूल जाने के लिए घर से निकले दो नाबालिग बच्चे जब स्कूल नहीं पहुंचे तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। डायल-112 पर सूचना मिलते ही नैनीताल पुलिस तत्काल हरकत में आई और सघन चेकिंग अभियान चलाकर दोनों बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी का कल नैनीताल जिले का दौरा, बिंदुखत्ता में लोक संस्कृति महोत्सव में करेंगे शिरकत।

 

 

घटना 28 नवंबर 2026 की है। ग्राम गंगरकोट निवासी एक व्यक्ति ने डायल-112 पर सूचना दी कि उसका पुत्र और गांव का एक अन्य बालक स्कूल जाने के लिए घर से निकले थे, लेकिन स्कूल जाने के बजाय गरमपानी की ओर जा रहे हैं।

 

 

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल अर्पण यदुवंशी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए एसपी हल्द्वानी हरबंस सिंह एवं क्षेत्राधिकारी विनय सिंह के पर्यवेक्षण में बच्चों की तलाश के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  झनकईया मेले को CM धामी की बड़ी सौगात, दो स्थानों पर बनेंगे स्नान घाट, शारदा कॉरिडोर से होगा धार्मिक स्थलों का विकास।

 

इसके बाद प्रभारी निरीक्षक भवाली विजय कुमार के नेतृत्व में चौकी प्रभारी खैरना सतीश उपाध्याय पुलिस टीम के साथ तलाश में जुट गए। पुलिस ने खैरना और गरमपानी बाजार क्षेत्र में वाहनों की सघन चेकिंग शुरू की। लगातार प्रयासों और तत्परता के चलते पुलिस टीम ने दोनों बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  कमान संभालते ही एक्शन मोड में SSP अर्पण यदुवंशी, देर रात तक चली बैठक; थानों से लेकर पुलिस मैस तक व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

 

 

 

पुलिस ने बच्चों के परिजनों को चौकी खैरना बुलाकर उनकी काउंसलिंग की और आवश्यक समझाइश देने के बाद दोनों को सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

नैनीताल पुलिस ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों की गतिविधियों और स्कूल आने-जाने के संबंध में नियमित जानकारी रखें। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल डायल-112 पर सूचना दें।