रामनगर की सियासत में चुनावी फिल्म शुरू! टिकट और कुर्सी की चाह में मैदान में उतरे नए चेहरे, जनता पूछ रही—मुसीबत के वक्त कहां थे जनसेवक?

रामनगर की सियासत में चुनावी फिल्म शुरू! टिकट और कुर्सी की चाह में मैदान में उतरे नए चेहरे, जनता पूछ रही—मुसीबत के वक्त कहां थे जनसेवक?

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रामनगर। चुनाव की आहट सुनाई देते ही रामनगर की सियासत में हलचल तेज होने लगी है। कल तक जनता के बीच नजर नहीं आने वाले कई नए राजनीतिक चेहरे अब अचानक सक्रिय दिखाई देने लगे हैं। कहीं जनसंपर्क का दौर शुरू हो गया है तो कहीं बैठकों और सोशल मीडिया के जरिए अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने की कोशिशें तेज हो गई हैं। सियासी गलियारों में इसे चुनावी तैयारियों और टिकट की दावेदारी से जोड़कर देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  लोकथात महोत्सव में दीपक रावत ने मचाया धमाल, कुमाऊंनी गीत से बांधा समां।

 

 

 

लेकिन इस बार रामनगर की सियासत में सबसे बड़ा सवाल नेताओं की सक्रियता नहीं, बल्कि उनकी पुरानी गैरमौजूदगी को लेकर उठ रहा है। जनता पूछ रही है कि जब क्षेत्र की सड़कें बदहाल थीं, लोग पेयजल संकट से जूझ रहे थे, युवा बेरोजगारी से परेशान थे और मरीज बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए भटक रहे थे, तब ये चेहरे कहां थे?

 

 

 

आखिर चुनाव नजदीक आते ही जनसेवा का जुनून अचानक कैसे जाग उठा? क्या जनता के बीच पहुंचने का मकसद वास्तव में समस्याओं का समाधान है या फिर आगामी चुनाव में टिकट की दावेदारी मजबूत करना और किसी राजनीतिक कुर्सी तक पहुंचने का रास्ता तैयार करना?

यह भी पढ़ें 👉  झनकईया मेले को CM धामी की बड़ी सौगात, दो स्थानों पर बनेंगे स्नान घाट, शारदा कॉरिडोर से होगा धार्मिक स्थलों का विकास।

 

 

हालांकि लोकतंत्र में नए चेहरों का सामने आना और नई सोच के साथ राजनीति में कदम रखना अच्छी बात है। जनता को नए विकल्प मिलने भी चाहिए, लेकिन राजनीति में पहचान केवल चुनावी मौसम में दिखाई देने से नहीं बनती। इसके लिए संघर्ष, निरंतर जनसंपर्क और जनता के सुख-दुख में भागीदारी जरूरी होती है।

 

 

 

अब रामनगर की जनता भी केवल बड़े-बड़े भाषणों और चुनावी वादों से प्रभावित होने वाली नहीं दिख रही। लोग यह जानना चाहते हैं कि जो चेहरे आज उनके दरवाजे तक पहुंच रहे हैं, क्या वे चुनाव के बाद भी इसी तरह जनता के बीच नजर आएंगे?

यह भी पढ़ें 👉  ढिकाला में प्रशिक्षु वन आरक्षियों को वन्यजीव संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा का दिया प्रशिक्षण।

 

 

रामनगर की सियासत में चुनावी फिल्म का ट्रेलर तो शुरू हो चुका है, लेकिन असली फैसला जनता की अदालत में होगा। यहां सवाल सिर्फ टिकट और कुर्सी का नहीं, बल्कि जनता के भरोसे का है। क्योंकि रामनगर की जनता को अब चुनावी ट्रेलर नहीं, विकास की पूरी फिल्म चाहिए।