भूकंप से धरती डोली, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, समेत कई राज्यों के तेज झटके।

सुरेंद्र सैनी – सवांददाता

रामनगर- उत्तराखंड समेत दिल्ली और उत्तर भारत में शनिवार शाम के भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। शाम 7.57 बजे आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.4 आंकी गई है। 54 सेेंकड तक महसूस किए गए इस भूकंप का केंद्र भी नेपाल रहा। सप्ताह में दूसरी बार भूकंप आने से लोगों में दहशत फैल गई। लोग घरों से बाहर निकल आए। फिलहाल कहीं से नुकसान की खबर नहीं है। 3 दिन पहले 9 नवंबर की रात भी भूकंप के तेज झटके महसूस हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में जाम से निपटने को नैनीताल पुलिस अलर्ट, पार्किंग से शटल सेवा तक पुख्ता इंतजाम।

 

 

 

उत्तराखंड में शनिवार शाम 7.57 बजे भूकंप के झटके लगते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए देहरादून, पिथौरागढ़, नैनीताल, अल्मोड़ा, हल्द्वानी, रामनगर, पौड़ी, टिहरी, उत्तरकाशी में ठंड के बावजूद लोग काफी देर तक बाहर ही रहे।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में जुटेंगे मिनिस्ट्रियल कर्मचारी, द्विवार्षिक अधिवेशन में नई कार्यकारिणी का होगा गठन।

 

 

यूपी, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, एनसीआर में भी भूकंप के झटके महसूस होने से लोगों में दहशत का माहौल है।उधर, भूकंप का केंद्र रहे नेपाल में भी अच्छाम, डोटी, झाबुरा, कैलाली समेत पांच जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।