सड़क हादसा : बस में ट्रक ने मारी टक्कर हादसे एक यात्री की मौके पर हूई मौत, चार लोग हूये घायल।

सड़क हादसा : बस में ट्रक ने मारी टक्कर हादसे एक यात्री की मौके पर हूई मौत, चार लोग हूये घायल।

 

 उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

बहराइच के फखरपुर थाना क्षेत्र के लखनऊ-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग गुरुवार सुबह लगभग 5:30 बजे लखनऊ की तरफ से 41 यात्री को लेकर आ रही रोडवेज को पीछे से मोरंग लादकर आ रहे ट्रक ने ठोकर मार दिया। बस में पीछे बैठे एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य चार लोग घायल हो गए जिन्हें मामूली चोट आई है। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है।

यह भी पढ़ें 👉  त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, हल्द्वानी-कालाढूंगी-रामनगर में खाद्य विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी।

 

 

फखरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अरई कला के पास सवारी उतार रही बहराइच डिपो की रोडवेज बस जो कि लखनऊ से बहराइच आ रही थी में पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दिया। जिससे बस में पीछे बैठे एक यात्री की मौके पर ही मृत्यु हो गई जिसका नाम पता अभी पता नहीं चल पाया है। बस में सवार 4 अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में रातभर चला ARTO का एक्शन, 170 वाहनों पर कार्रवाई, 22 वाहन किए सीज।

 

 

मृतक के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई एवं मृतक की पहचान कराई जा रही है। हादसे के चलते हाईवे पर 30 मिनट तक वाहनों का आवागमन बाधित रहा। दुर्घटना के समय बस में 41 यात्री सवार थे। एसओ वेद प्रकाश शर्मा का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

kj
tara