DM – जिलाधिकारी द्वारा 15 जुलाई (शनिवार) को प्रातः 11 बजे से परगना रामनगर के अन्तर्गत ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण एवं स्थलीय निरीक्षण किया जायेगा।

Announcement: District Magistrate's Visit to Rural Areas of Ramanagar for Inspection and Local Survey

DM – जिलाधिकारी द्वारा 15 जुलाई (शनिवार) को प्रातः 11 बजे से परगना रामनगर के अन्तर्गत ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण एवं स्थलीय निरीक्षण किया जायेगा।

 

 उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

Announcement: District Magistrate’s Visit to Rural Areas of Ramanagar for Inspection and Local Survey –  रामनगर 13 जुलाई 2023 जिलाधिकारी द्वारा 15 जुलाई (शनिवार) को प्रातः 11 बजे से परगना रामनगर के अन्तर्गत ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण एवं स्थलीय निरीक्षण किया जायेगा। अपर जिलाधिकारी शिवचरण द्विवेदी ने बताया कि 15 जुलाई को प्रातः 11ः00 बजे से कंचनपुर से भम्रण प्रारम्भ किया जायेगा। इसके पश्चात कोसी बैराज, डिग्री कॉलेज, धनगढ़ी नाला, ग्राम सुंदरखाल, लो0नि0वि0, रामनगर एवं सामुदायिक बारात घर देवीपुरा में विभिन्न योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया जायेगा साथ ही सामुदायिक बारातघर देवीपुरा में बैठक आयोजित की जायेगी।

 

यह भी पढ़ें 👉  वीकेंड पर कैंची धाम जाने से पहले जान लें ट्रैफिक प्लान, 10 और 11 अक्टूबर को भारी वाहनों पर प्रतिबंध।

अपर जिलाधिकारी ने समस्त सम्बन्धित अधिकारियों को प्रातः 11 बजे कंचनपुर में उपस्थित रहने के निर्देश दिये गये हैं।

———————————–
जिला सूचना अधिकारी, नैनीताल -05946-220184