“वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में रामनगर में अवैध शराब व्यापार पर बड़ी कार्रवाई”

“वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में रामनगर में अवैध शराब व्यापार पर बड़ी कार्रवाई”

 

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

 

दिनांक 04.02.24 को श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसार श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय रामनगर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस द्वारा बड़ी कार्यवाही करते हुए रामनगर क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों /अवैध शराब की बिक्री करने वालों की धरपकड़ हेतु चैकिंग की गयी।

यह भी पढ़ें 👉  विदाई में भावुक हुए एसएसपी मंजूनाथ टीसी, बोले- पुलिस परिवार के सदस्य को खोने का डर सबसे बड़ा दर्द।

 

 

इस दौरान थाना हाजा पर एफ आई आर नं0 463/22 धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट में वांछित चल रहे अभियुक्त निसार अहमद पुत्र स्व0 रमजानी हुसैन निवासी कार्बेट कालोनी पूछड़ी गूलरघट्टी थाना रामनगर जिला नैनीताल को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया , उक्त अभियुक्त रामनगर क्षेत्र में मादक पदार्थों की सप्लाई में संलिप्त था।

गिरफ्तारी टीम – 1-उ0नि0 श्री राजवीर सिंह नेगी
2-हे0कानि0 नवीन पाण्डे
इसी क्रम में कार्यवाही करते हुए पिरुमदारा क्षेत्र में शराब खाम की अवैध बिक्री में संलिप्त अभियुक्त वीरेन्द्र सिंह पुत्र गुरमेल सिंह उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम थारी पीरूमदारा थाना रामनगर को 50 लीटर अवैध शराब खाम के साथ गिरफ्तार कर उक्त अभियुक्त के विरुद्ध एफ आई आऱ नं0 48/24 धारा 60 आब0अधि0 पंजीकृत किया गया । अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से चमकी दीपिका की किस्मत, मेकअप स्टूडियो से बनाई अलग पहचान।

गिरफ्तारी टीम –

1- कानि0 युगल मिश्रा
2-कानि0 विनीत चौहान

 

इसी क्रम में कार्यवाही करते हुए भवानीगंज रामनगर क्षेत्र में शराब खाम की अवैध बिक्री में संलिप्त अभियुक्त शेर सिंह पुत्र अशोक कुमार निवासी ग्राम पाडला थाना व तह0 ठाकुरद्वारा मुरादाबाद उ0प्र0 को 70 पाउच अवैध शराब खाम के साथ गिरफ्तार कर उक्त अभियुक्त के विरुद्ध एफ आई आऱ नं0 49/24 धारा 60 आब0अधि0 पंजीकृत किया गया । अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है ।

यह भी पढ़ें 👉  झनकईया मेले को CM धामी की बड़ी सौगात, दो स्थानों पर बनेंगे स्नान घाट, शारदा कॉरिडोर से होगा धार्मिक स्थलों का विकास।

 

गिरफ्तारी टीम – 1-हे0कानि0 अनिल चौधरी
2-कानि0 भूपेन्द्र सिंह