निर्वाचन प्रक्रिया में पादरर्शिता का महत्व: संयुक्त मुख्य सचिव की निर्देश।

ख़बर शेयर करें -

निर्वाचन प्रक्रिया में पादरर्शिता का महत्व: संयुक्त मुख्य सचिव की निर्देश।

 

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

 

संयुक्त मुख्य सचिव निर्वाचन प्रताप सिंह शाह ने लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 को निष्पक्ष,शान्तिपूर्ण एवं पादरर्शिता के साथ करने हेतु सभी नोडल अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा निर्देश।

यह भी पढ़ें 👉  "रामनगर के लग्जरी रिसॉर्ट में 'जिस्म का काला कारोबार'! SSP मंजूनाथ TC का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 52 गिरफ्तार" "रिसॉर्ट की चमक के पीछे छिपा था देह व्यापार का अड्डा! SSP का मेगा रेड, 52 दबोचे, 10 युवतियां रेस्क्यू"

 

 

संयुक्त मुख्य सचिव ने लोक सभा सामान्य निर्वाचन ड्यूटी में तैनात सभी नोडल अधिकारियों को निर्देश दिये कि चुनाव से पूर्व सभी व्यवस्थायें पूर्ण करना सुनिश्चित करेें। उन्होंने सम्भागीय परिवहन अधिकारी को निर्देश दिये कि चुनाव ड्यूटी में लगे सभी वाहनों पर जीपीएस सिस्टम समय से लगाना सुनिश्चित करें तथा जीपीएस सिस्टम सही कार्य कर रहा है यह भी सुनिश्चित करें। उन्हांेने कहा चुनाव ड्यूटी में सभी कार्मिकों आदि का वोटिंग वोटर आईडी एवं पोस्टल बैलेट से शतप्रतिशत हो यह भी सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर सख्ती, सूचना देने वाले को मिलेगा ₹50 हजार का इनाम; डेंगू रोकथाम और अस्पतालों पर भी डीएम के कड़े निर्देश।

 

 

उन्होेंने सभी नोडल अधिकारियों से कहा कि निर्वाचन कार्य को सभी अधिकारी मनोयोग एवं तत्परता से करें कही भी कोई लापरवाही स्वीकार नहीं है। इस अवसर पर नोडल अधिकारी कार्मिक अशोक कुमार पाण्डे, नोडल अधिकारी मीडिया विशाल मिश्रा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी पीआर चौहान, एसपीसिटी प्रकाश चन्द्र के साथ ही लोक सभा सामान्य निर्वाचन के सभी नोडल अधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  "नैनीताल में मौसम का रेड सिग्नल! 2-3 जुलाई को भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, प्रशासन हाई अलर्ट पर"

ख़बर शेयर करें -