रामनगर के कृतिका पांडे और प्रेम चंद्र उप्रती ने नैनीताल जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जीते स्वर्ण पदक।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर के कृतिका पांडे और प्रेम चंद्र उप्रती ने नैनीताल जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जीते स्वर्ण पदक

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

हल्द्वानीः हाल ही में हल्द्वानी में आयोजित 19वीं जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बालिका संवर्ग में अपने दम पर कृतिका पांडे ने इतिहास रचा। उन्होंने एक ही टूर्नामेंट में फाइटिंग, व्यक्तिगत पूमसे, और टीम पूमसे जैसे तीनों खिताब जीतकर सबको आश्चर्यचकित कर दिया। इस शानदार प्रदर्शन ने उन्हें राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  *🚨 SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी का कड़ा रुख — वर्दी का अपमान करने वालों की अब खैर नहीं* *सरकारी कार्य मे बाधा “वर्दी उतरवा दूंगा” कहने वाला आरोपी गिरफ्तार*

 

 

और बालक कैडेट संवर्ग में प्रेम चंद्र उपरीति ने फाइटिंग, व्यक्तिगत पूमसे, जोड़ी पूमसे, टीम पूमसे स्पर्धाओं में 4 स्वर्ण पदक जीते हैं, उन्होंने जिला ताइक्वांडो टूर्नामेंट में बालक संवर्ग में इतिहास रच दिया है

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार की बड़ी पहल, सिसौना नदी पर पुल बनने से हजारों लोगों को मिलेगा फायदा

 

 

 

कृतिका और प्रेम चंद्र ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता और कोच तरुण भट्ट को दिया है। उन्होंने अपने संघर्ष, प्रयास और उत्कृष्ट प्रदर्शन से सभी का मनोबल बढ़ाया है। कृतिका का मनाना हे कि आत्मरक्षा समय की मांग है और लड़कियों को आत्मरक्षा सीखनी चाहिए।