वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर, महिला सुरक्षा के लिए शहर के स्कूलों में छात्राओं को “गौरा शक्ति” मॉड्यूल के तहत किया गया जागरूक।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर, महिला सुरक्षा के लिए शहर के स्कूलों में छात्राओं को "गौरा शक्ति" मॉड्यूल के तहत किया गया जागरूक।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर, महिला सुरक्षा के लिए शहर के स्कूलों में छात्राओं को “गौरा शक्ति” मॉड्यूल के तहत किया गया जागरूक।

 

 उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

नितिन लोहनी CO सिटी हल्द्वानी द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज बनभूलपुरा में छात्राओं को बताया कि सभी को अपनी सुरक्षा के लिए आवश्यक जानकारी होनी चाहिए ताकि वे सशक्त और सुरक्षित रहें। इस दौरान पुलिस टीम ने छात्राओं को 112 नंबर की जानकारी दी, जो महिला सुरक्षा के लिए 24/7 उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त साइबर जागरूकता का पाठ पढ़ाया गया तथा 1930 हेल्पलाइन नंबर से भी अवगत कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मां पूर्णागिरि की धरती से सीएम धामी का संदेश, विकास के साथ विरासत संरक्षण पर सरकार का फोकस।

 

 

उ0नि0ज्योति कोरंगा प्रभारी महिला हेल्प लाइन द्वारा St. Lawrence school me बेटी बचाओ बेटी पढाओ के अंतर्गत “गौरा शक्ति” app, गुड टच, बेड टच के बारे में जानकारी देते हुए महिला सुरक्षा के महत्व सुरक्षा के लिए आवश्यक उपाय बताये गए तथा मदद हेतु नजदीकी पुलिस स्टेशन या 112 पर डायल करने की जानकारी, मनचलों की संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने पुलिस को देने हेतु बताया गया।

यह भी पढ़ें 👉  नए थाना भवन में गुणवत्ता और सुविधाओं का बेहतर समन्वय—एसएसपी ने किया बेतालघाट भवन का निरीक्षण, हस्तांतरण से पूर्व परिसर की व्यवस्थाएं परखी, महत्वपूर्ण निर्देश दिए, कार्यदायी संस्था पेयजल निगम के निर्माण कार्य की सराहना।

 

छात्राओं को उनकी सुरक्षा के प्रति सजग करते हुए गौरा शक्ति माँड्यूल व इसकी उपयोगिता के बारे में जानकारी देकर, गौरा शक्ति में रजिस्ट्रेशन करने हेतु प्रेरित किया गया तथा विषम परिस्थितियों में इसका उपयोग करने हेतु बताया गया। इसके उपरांत सभी को नजदीकी थाना/ चौकी के हेल्पलाइन नंबर व पुलिस हेल्पलाइन नंबर डायल 112, साईबर क्राईम हेल्पलाईन नंबर-1930 की जानकारी दी गई और कोई भी समस्या/शिकायत होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने हेतु बताया गया।