अवैध पार्टी हॉल पर छापा, अवैध बार और डांस क्लब का भंडाफोड़।

अवैध पार्टी हॉल पर छापा, अवैध बार और डांस क्लब का भंडाफोड़।
ख़बर शेयर करें -

अवैध पार्टी हॉल पर छापा, अवैध बार और डांस क्लब का भंडाफोड़।

 

 उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

गजियावाला डांडा गांव में देर रात पुलिस और आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

 

देहरादून के गजियावाला डांडा गांव में एक पार्टी हॉल पर पुलिस और आबकारी विभाग ने संयुक्त रूप से छापा मारा। इस दौरान टीम ने अवैध रूप से संचालित बार और डांस क्लब का भंडाफोड़ किया। देर रात की इस कार्रवाई में 40 युवक और 17 युवतियों को हिरासत में लिया गया और उनका चालान किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  • दून विश्वविद्यालय में आयोजित हुए सम्मेलन में ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका, मिस्र, इथियोपिया सहित 11 देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया

 

 

मुख्य अभियुक्त समेत पांच पर मुकदमा दर्ज

अवैध बार चलाने के आरोप में मुख्य अभियुक्त रजनी केसवाल समेत पांच लोगों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। एसएसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि एक निजी आवास में अवैध पार्टी आयोजित की जा रही है, जिसमें शराब परोसी जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस और एसएसी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापा मारा।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने आंगनबाड़ी योजनाओं की समीक्षा, एफआरएस से 100% राशन वितरण के निर्देश

 

 

विदेशी शराब और अन्य सामान बरामद

कार्रवाई के दौरान पार्टी हॉल से भारी मात्रा में विदेशी शराब की खाली बोतलें और अन्य अवैध सामान बरामद हुआ। मौके पर मौजूद युवक-युवतियां अवैध रूप से पार्टी करते पाए गए। टीम ने भवन स्वामी के खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई की है।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार और लगाम” में नैनीताल पुलिस का बड़ा एक्शन, 253 वाहन चालान… सड़क पर मचा हड़कंप।

 

 

 

प्रशासन की सख्ती जारी

इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि प्रशासन अवैध गतिविधियों को लेकर सख्त रुख अपनाए हुए है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि भविष्य में भी इस तरह की अवैध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।