*नैनीताल पुलिस का नशे के प्रति जागरूकता अभियान जारी** कालाढूंगी पुलिस ने नशे के विरुद्ध कराया हाफ मैराथन दौड़* पुलिस द्वारा टैक्सी चालकों, मजदूरों एवं स्थानीय व्यक्तियों को नशे के प्रति किया जागरूक*

ख़बर शेयर करें -

*नैनीताल पुलिस का नशे के प्रति जागरूकता अभियान जारी** कालाढूंगी पुलिस ने नशे के विरुद्ध कराया हाफ मैराथन दौड़* पुलिस द्वारा टैक्सी चालकों, मजदूरों एवं स्थानीय व्यक्तियों को नशे के प्रति किया जागरूक*

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

मा0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के *”ड्रग फ्री देवभूमि 2025″* के विजन को साकार करने हेतु 16 दिसम्बर से 01 माह का नशा मुक्त अभियान के तहत आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के सम्बन्ध में जागरूक करने के लिए *एसएसपी नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा* द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में शिक्षण संस्थानों तथा सार्वजनिक स्थानों पर समय-समय पर जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाने के निर्देश दिए गए है।

यह भी पढ़ें 👉  *SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में संपन्न हुआ 03 दिवसीय NAFIS/MCU प्रशिक्षण* *पुलिस अधीक्षक संचार मठपाल ने प्रमाण पत्र बांटते हुए कहा— "वैज्ञानिक साक्ष्यों से बढ़ेगी विवेचना की गुणवत्ता और दोषसिद्धि दर*

 

 

 

इसी क्रम में * प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी के दिशा निर्देशन* व *क्षेत्राधिकारी रामनगर  भूपेंद्र सिंह भंडारी* के पर्यवेक्षण में * पंकज जोशी थानाध्यक्ष कालाढूंगी के नेतृत्व* में चौकी कोटाबाग प्रभारी उपनिरीक्षक श्री रमेश पंत मय टीम द्वारा *आरंभ एक पहल संस्था कोटाबाग के साथ मिलकर नशे के विरुद्ध जागरूकता* अभियान चलाया गया। उक्त कार्यक्रम में *हाफ मैराथन दौड़ कराई गई जिसमें 100 से अधिक युवाओं द्वारा प्रतिभाग* किया गया। जिन्हें नशे के दुष्प्रभावों के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देते हुए उन्हें *नशे से दूर रहने के लिये जागरूक* किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में लोकसभा अध्यक्ष का संदेश: पर्यावरण संरक्षण के लिए जनभागीदारी और पारंपरिक ज्ञान जरूरी।

 

 

 

इसके अतिरिक्त *प्रभारी निरीक्षक भवाली डी0आर0 वर्मा, प्रभारी निरीक्षक रामनगर अरुण सैनी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली राजेश यादव, थानाध्यक्ष काठगोदाम दीपक बिष्ट के नेतृत्व* में पुलिस टीम द्वारा भवाली, रामनगर, काठगोदाम, मंडी, भोटिया पड़ाव आदि स्थानों में जगह- जगह जाकर मजदूरों, वाहन चालकों, स्थानीय व्यक्तियों को *नशा न करने एवं नशे के प्रति जागरूक रहने हेतु प्रेरित* किया गया एवं जागरूकता पाम्पलेट चस्पा किये गए। साथ ही अपने आसपास हो रहे नशाखोरी की सूचना नजदीकी पुलिस स्टेशन में देने हेतु भी बताया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री आवास में शहद उत्पादन की नई मिसाल, 45 दिन में 520 किलो उत्पादन।

 

*मीडिया सैल*
*नैनीताल पुलिस*