हल्द्वानी निकाय चुनाव: मतदान और व्यय लेखा परीक्षण की अंतिम प्रक्रिया पूरी

हल्द्वानी निकाय चुनाव: मतदान और व्यय लेखा परीक्षण की अंतिम प्रक्रिया पूरी

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

हल्द्वानी में निकाय चुनाव की पर्यवेक्षक दीप्ति सिंह की निगरानी में मतदान और मतगणना की अंतिम तैयारी शुरू हो गई है नगर निगम सभागार में मेयर और सभासद प्रत्याशियों के साथ बैठक करते हुए निर्वाचन अधिकारी ने मतदान अभिकर्ता, और मतगणना अभिकर्ता बनने सहित पोलिंग बूथ के 100 मीटर के दायरे में आदर्श आचार संहिता के पालन किए जाने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  SSP डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के नेतृत्व में नंदा-सुनंदा महोत्सव में नैनीताल पुलिस बनी अपनों को मिलाने वाली कड़ी, 86 श्रद्धालुओं की मदद, 57 बिछड़े बच्चों-बुजुर्गों को मिलाया परिवार से, 29 लोगों का खोया सामान लौटाया, SSP सहित अन्य अधिकारियों ने की खरीदारी, स्थानीय एवं दूर-दूर से आये व्यापारियों का बढ़ाया मनोबल।

 

 

इसके अलावा प्रत्याशियों द्वारा व्यय लेखा का आखिरी परीक्षण भी कराया गया। निर्वाचन अधिकारी AP वाजपेई ने बताया कि मतगणना और मतदान संबंधित सभी जानकारी को प्रत्याशियों के समक्ष साझा किया गया है साथ ही मॉडल कोड आफ कंडक्ट के बारे में भी जानकारी दी गई है