प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे माँ गंगा के शीतकालीन निवास स्थल मुखवा, माँ गंगा की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे माँ गंगा के शीतकालीन निवास स्थल मुखवा, माँ गंगा की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आमंत्रण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड की शीतकालीन यात्रा पर पहुंचे। इस दौरान वे गंगोत्री धाम की गंगा माँ की शीतकालीन निवास स्थली मुखवा गांव पहुंचे और विधिवत पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  पत्नी गीता धामी संग मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मनाया करवाचौथ का पर्व।

प्रधानमंत्री मोदी की इस यात्रा को धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। माँ गंगा के प्रति उनकी आस्था और उत्तराखंड के धार्मिक स्थलों से जुड़ाव पहले भी कई बार देखने को मिला है। इस दौरान प्रधानमंत्री ने स्थानीय लोगों से भी संवाद किया और उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत की सराहना की।

यह भी पढ़ें 👉  बाबा केदारनाथ का आशीर्वाद लेकर नई जिम्मेदारी की ओर IPS प्रहलाद नारायण मीणा, फेसबुक पर साझा किया उत्तराखंड के लिए भावुक संदेश, उत्तराखंड में बनाई पहचान, अब देशभर में वन्यजीव अपराध नियंत्रण में उप निदेशक की संभाली कमान, IPS प्रहलाद नारायण मीणा की नई पारी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री की यात्रा को उत्तराखंड के लिए गौरवपूर्ण बताया और कहा कि इससे राज्य में पर्यटन और धार्मिक महत्व वाले स्थलों को नई पहचान मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का उत्तराखंड प्रेम जगजाहिर है और उनकी यह यात्रा आध्यात्मिक पर्यटन को भी नया आयाम देगी।

यह भी पढ़ें 👉  पति अंकुर छाबड़ा और गुरमीत कौर उर्फ गीता कौर पर मारपीट व धमकी देने का आरोप, तीन बच्चों को वापस पाने के लिए कोतवाली पहुंची तमन्ना।

प्रधानमंत्री की इस यात्रा से स्थानीय लोगों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। मुखवा में माँ गंगा की शीतकालीन पूजा का विशेष महत्व है, और पीएम मोदी का यहां आगमन इस धार्मिक परंपरा को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान देगा।