बनभूलपुरा पुलिस ने स्मैक के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार।

बनभूलपुरा पुलिस ने स्मैक के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी के नेतृत्व में बनभूलपुरा पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान दो तस्करों को 1.01 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर के छोई स्थित रिजॉर्ट में 10 वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ का आरोप, रिजॉर्ट ट्रेनी कर्मचारी हिरासत में, पर्यटकों की सुरक्षा पर उठे सवाल।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम:

  1. नफीस अंसारी (पुत्र मोहम्मद हनीफ) – निवासी बागजाला, गौलापार, थाना काठगोदाम, उम्र 28 वर्ष।
  2. निर्मल नौला (पुत्र गणेश नौला) – निवासी तल्ला कुवंरपुर, थाना काठगोदाम, उम्र 26 वर्ष।
यह भी पढ़ें 👉  जिला पंचायत कार्यालय में CDO की छापेमारी से मचा हड़कंप, 55 फाइलें आवास पर मिलने से उठे सवाल।

पुलिस ने दोनों के खिलाफ एफआईआर संख्या 57/2025, धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब उनके आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  नेकी की दीवार के संयोजक तारा घिल्डियाल का सियासी कदम, 200 समर्थकों के साथ कांग्रेस में होंगे शामिल।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:

  • उप-निरीक्षक मोनी टम्टा
  • कांस्टेबल नापु लक्ष्मण राम
  • कांस्टेबल शिवम कुमार

पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। अधिकारीगण लगातार अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान जारी रखने की बात कह रहे हैं।