मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आर.एस.एस. मुख्यालय में मनाया होली मिलन समारोह।

ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आर.एस.एस. मुख्यालय में मनाया होली मिलन समारोह।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

देहरादून, 14 मार्च: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को तिलक रोड, देहरादून स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आर.एस.एस.) मुख्यालय में आयोजित होली मिलन समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वयंसेवकों को होली की शुभकामनाएं दीं और संगठन की एकजुटता एवं समाज में सद्भाव बनाए रखने पर बल दिया।

यह भी पढ़ें 👉  राज्यपाल गुरमीत सिंह से विधायक सरिता आर्य ने की शिष्टाचार भेंट।

कार्यक्रम में प्रांत प्रचारक डॉ. शैलेंद्र, संजय, सतेंद्र, भाजपा के महामंत्री (संगठन) अजेय कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि “होली का पर्व प्रेम, सौहार्द और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। यह पर्व हमें सभी भेदभाव भूलकर एकजुट रहने की प्रेरणा देता है।” उन्होंने सभी से आपसी भाईचारे को बनाए रखने और प्रदेश की प्रगति में योगदान देने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉  19 दिन की जंग रंग लाई! झुका प्रशासन, जस्सागांजा के आंदोलन की बड़ी जीत।

कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक होली गीतों के साथ गुलाल खेला गया और सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। समारोह में संघ से जुड़े वरिष्ठ पदाधिकारी, स्वयंसेवक और भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  मोबाइल खोया? उम्मीद मत खोइए... नैनीताल पुलिस है ना! 💯 जो खोया था, वो वापस मिला'— SSP डॉ. मंजुनाथ टी.सी. की मॉनिटरिंग में नैनीताल पुलिस का शानदार रिकॉर्ड Rs. 56 लाख के मोबाइल बरामद, 256 चेहरों पर मुस्कान!

ख़बर शेयर करें -