बिना पंजीकरण संचालित 13 मदरसे सील, प्रशासन की सख़्त कार्यवाही जारी।

बिना पंजीकरण संचालित 13 मदरसे सील, प्रशासन की सख़्त कार्यवाही जारी।

बिना पंजीकरण संचालित 13 मदरसे सील, प्रशासन की सख़्त कार्यवाही जारी।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

हल्द्वानी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के अनुपालन में, रविवार को हल्द्वानी नगर क्षेत्र में बिना पंजीकरण अवैध रूप से संचालित मदरसों पर जिला प्रशासन द्वारा सख़्त कार्यवाही की गई। इस अभियान के तहत कुल 13 मदरसों को सील किया गया।

अभियान का नेतृत्व अपर जिलाधिकारी श्री विवेक कुमार रॉय ने किया। उन्होंने बताया कि निर्देशों के अनुसार प्रशासन की टीम ने क्षेत्र में सर्वे किया, जिसमें हल्द्वानी नगर क्षेत्र अंतर्गत कुल 18 मदरसे अवैध रूप से संचालित पाए गए। इनमें से 13 को सील कर दिया गया है, और शेष पर भी कार्यवाही जारी है। यह सभी मदरसे बिना किसी वैधानिक पंजीकरण के नियम विरुद्ध रूप से संचालित किए जा रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  अर्पण यदुवंशी ने संभाली नैनीताल SSP की कमान, सिलक्यारा रेस्क्यू ऑपरेशन के रहे हैं हीरो।

अपर जिलाधिकारी ने यह भी अवगत कराया कि सोमवार को भी यह अभियान जारी रहेगा और जो भी संस्थान नियमों का उल्लंघन करते पाए जाएंगे, उन पर कठोर कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  रणजीत सिंह रावत के जन्मदिन पर कांग्रेस ने लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान।

इस अभियान में प्रशासन की टीम के साथ पुलिस अधीक्षक (सिटी) श्री प्रकाश चंद्र, सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी, नगर आयुक्त ऋचा सिंह, उप जिलाधिकारी परितोष वर्मा, रेखा कोहली, पुलिस क्षेत्राधिकारी नितिन लोहनी, दीपशिखा अग्रवाल, तहसीलदार मनीषा बिष्ट, कुलदीप पांडे एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री विश्वनाथ सहित अन्य अधिकारी व विभिन्न थानों के प्रभारी भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस कप्तान मंजूनाथ टीसी का एक साल का कार्यकाल रहा बेमिसाल* *चुनाव हो या चुनौती, कानून-व्यवस्था से समझौता नहीं!* *छात्र संघ चुनाव में भी SSP नैनीताल मंजुनाथ ने कसा था शिकंजा, दिखाई थी अपनी कार्यकुशलता*

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी ऐसी अवैध गतिविधियों पर निगरानी रखी जाएगी और आवश्यकतानुसार सख़्त कार्यवाही की जाएगी।