कार्बेट टाइगर रिज़र्व में मादा बाघ की मौत, जांच में जुटा वन विभाग।

कार्बेट टाइगर रिज़र्व में मादा बाघ की मौत, जांच में जुटा वन विभाग।

 

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

कार्बेट टाइगर रिज़र्व (झिरना रेंज), 10 मई 2025:
झिरना रेंज के लालढांग बीट अंतर्गत ब्लॉक कक्ष संख्या 01 में आज सुबह एक मादा बाघ का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। यह शव सुबह लगभग 9:40 बजे गश्त के दौरान 50 फुटी फायर लाइन पर पाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  NBW और कुर्की वारंट पर पुलिस का एक्शन, आखिरकार गिरफ्त में आया आरोपी।

वन विभाग की प्राथमिक जांच में यह स्पष्ट किया गया है कि मृत मादा बाघ के सभी अंग मौके पर सुरक्षित पाए गए हैं, जिससे अवैध शिकार की आशंका फिलहाल कम मानी जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  बच्चों के हाथों से मोबाइल लेकर थमाइए किताबें, खेल के मैदान से जुड़े नई पीढ़ी : दीपक रावत।

घटना की जानकारी मिलते ही उच्चाधिकारियों को सूचित किया गया और राष्ट्रीय व्याघ्र संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) की गाइडलाइन के तहत आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी गई है। घटना स्थल के आसपास सघन गश्त और कॉम्बिंग की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में सड़कों का होगा कायाकल्प! 2027-28 में कई राष्ट्रीय राजमार्गों के चौड़ीकरण को मिलेगी मंजूरी।

मृत्यु के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। वन विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए निगरानी और सतर्कता व्यवस्था को और मजबूत करने की बात कही है।