पिरूमदारा में सुरक्षा व्यवस्था चरमराई: महिलाओं ने चेन स्नैचर को पकड़ा, पुलिस नदारद लगातार बढ़ रहे अपराध, चौकी पुलिस सिर्फ दावे तक सीमि

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

पिरूमदारा में सुरक्षा व्यवस्था चरमराई: महिलाओं ने चेन स्नैचर को पकड़ा, पुलिस नदारद
लगातार बढ़ रहे अपराध, चौकी पुलिस सिर्फ दावे तक सीमित

रामनगर (पिरूमदारा)। पिरूमदारा क्षेत्र में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाएं पुलिस की लचर कार्यप्रणाली को उजागर कर रही हैं। ताजा मामला बुधवार शाम का है जब शीतलकुंज इलाके में वॉक पर निकली दो महिलाओं से चेन स्नैचिंग की कोशिश हुई।

यह भी पढ़ें 👉  कप्तान मंजुनाथ का सख्त संदेश: महिला सुरक्षा से समझौता नहीं दुष्कर्म प्रयास करने वाला टैक्सी चालक 10 घंटे में गिरफ्तार महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों को कानून का कड़ा सामना करना पड़ेगा

हैरानी की बात यह रही कि पुलिस मौके से नदारद रही और महिलाओं ने खुद आरोपी को पकड़कर चप्पलों से पिटाई की। जब आरोपी ने खुद को घिरा पाया, तो पिस्टल निकालकर महिलाओं को डराने की कोशिश की और भाग निकला। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो चुकी है।

स्थानीय महिला शशि देवी ने बताया कि वारदात के बाद कई बार पुलिस को फोन किया गया, लेकिन मौके पर पहुंचने में उन्हें देर लग गई। लोगों का कहना है कि पुलिस सिर्फ गश्त के दावे करती है, लेकिन जमीन पर कोई कार्रवाई नजर नहीं आती।

यह भी पढ़ें 👉  अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘सेल्फ डिफेंस’ कार्यशाला, SSP नैनीताल ने दिया सशक्तिकरण का संदेश।

पिछले कुछ महीनों से पिरूमदारा क्षेत्र में चोरी, लूट और चेन स्नैचिंग की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं, लेकिन चौकी पुलिस इन मामलों को रोकने में नाकाम रही है। स्थानीय लोगों में आक्रोश है और वे मांग कर रहे हैं कि या तो चौकी में सक्षम अधिकारी तैनात किए जाएं या फिर उच्च अधिकारियों को खुद क्षेत्र का दौरा कर हालात का जायजा लेना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी नैनीताल मंजूनाथ टीसी का बड़ा संदेश, जनता का बने भरोसा* *जनपद में एलपीजी व ईंधन की आपूर्ति पूरी तरह सुचारु, अफवाह फैलाने और कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की सघन चेकिंग जारी*

अब देखने वाली बात होगी कि क्या पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को जल्द पकड़ पाती है या फिर ये घटनाएं यूं ही आम होती रहेंगी।